Bihar

सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा नई तिथि सोशल मीडिया पर वायरल, सीएसबीसीई ने किया खारीज…

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द किए जाने के बाद नई तिथि को लेकर बुधवार को सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित होती रही, जिसे केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने फर्जी करार दिया. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पर्षद कार्यालय द्वारा ऐसा कोई पत्र या आदेश जारी नहीं किया गया है. इस संबंध में प्रसारित की जा रही सूचना पूरी तरह भ्रामक एवं फर्जी है. पर्षद इस फर्जी सूचना को सोशल मीडिया के माध्यम से जारी किए जाने के मामले की जांच कराएगा और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीय मीडिया में प्रकाशित हुई थी नई तारीख संबंधी खबर :

इससे सोशल मीडिया के आधार पर स्थानीय मीडिया में यह खबर प्रकाशित की गयी थी कि पूर्व बिहार में रद्द हो चुकी सिपाही भर्ती परीक्षा की नई तारीखों का एलान कर दिया गया है. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने 21351 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा कर दी है. तीन दिनों तक दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी. सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद मंगलवार को सरकार ने एग्जाम को रद्द कर दिया था.

26 नवंबर 2023 को दो पालियों में होगी परीक्षा :

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, पहले दिन 26 नवंबर 2023 को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. सुबह 8 बजे तक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. इसके लिए अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. वहीं दूसरे दिन की परीक्षा 3 दिसंबर 2023 को होगी, जबकि 10 दिसंबर 2023 को तीसरी परीक्षा आयोजित की जाएगी.

उम्मीदवारों के लिए जारी होगा ई-प्रवेश पत्र :

लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के ई-प्रवेश पत्र पर्षद की वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर 15 नवंबर से उपलब्ध होगी. उन्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसकी प्रिंट कॉपी परीक्षा केंद्र पर ले जानी होगी. उम्मीदवारों को डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा. परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र की कॉपी के साथ ही फोटो युक्त पहचान पत्र भी प्रस्तुत करना होगा. प्रवेश पत्र मे फोटो स्पष्ट नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को अपना दो फोटो भी लेकर जाना होगा.

परीक्षा केंद्रों की सूची 15 नवंबर तक :

जो अभ्यर्थी किसी कारणवश पर्षद की वेबसाइट से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाते हैं, वे पर्षद के कार्यालय पहुंचकर डुप्लीकेट ई-प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की पावती रसीद और फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने के साथ ही अपने खर्च पर ई प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं. सभी परीक्षा केंद्रों की सूची 15 नवंबर से पर्षद की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद भी प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखना होगा, क्योंकि बाद के चरणों में इसकी मांग पर्षद द्वारा की जा सकती है. लिखित परीक्षा से संबंधित ओएमआर शीट को भी पर्षद की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

26 मिनट ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

12 घंटे ago