Samastipur

हथियार के साथ रील्स बनाने वालों से समस्तीपुर पुलिस परेशान; अब बाइक सवार युवक द्वारा दोनों हाथों में पिस्टल लहराते वीडियो वायरल

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर :- हथियार के साथ रील्स बनाने वाले युवकों से समस्तीपुर पुलिस परेशान हैं। रोज जिला में कहीं न कहीं से हथियार के साथ रील्स बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला सामने आ ही जाता है। नया मामला जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र का बताया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में एक बाइक पर सवार दो युवक दिख रहे हैं जिसमें से बाइक पर पीछे बैठा युवक अपने दोनों हाथों में पिस्टल लहराता हुआ दिख रहा है।

अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले पर रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने कहा कि वायरल हो रहा वीडियो उन्हें भी प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा युवक जल्द पकड़ा जाएगा।

रोसड़ा के भिड़हा का रहने वाला बताया गया है युवक :

बताया गया है कि यह वीडियो रोसड़ा- कुशेश्वर स्थान पथ पर कुछ दिन पूर्व बनाया गया है। बाइक सवार युवक रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिड़हा गांव का रहने वाला बताया गया है। इस युवक की कुछ तस्वीर भी वायरल हो रही है। कुछ तस्वीर में युवक अपने हाथों में तलवार व पिस्टल लिए हुए दिख रहा है। जिससे माना जा रहा है कि युवक इलाके में अपना दबदबा बनाने के लिए रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

8 सकंड के इस रील्स को बाइक सवार युवक के पीछे चल रहा दूसरा बाइक सवार द्वारा वीडियो शूट किया हुआ बताया जा रहा है। रील्स में “मेरी जोड़ी जबर्दस्त है, यह पूरे शहर को खबर है” फिर अमिताभ बच्चन की फिल्म की गीत “तू जानेमन है जाने जीगर है” गाने की धुन सुनाई पड़ती है। हालांकि अब देखने वाली बात होगी की समस्तीपुर पुलिस क्या कुछ कारवाई करती है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

18 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

20 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago