Bihar

बिहार में हुए सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द .! 7 और 15 अक्टूबर को होने वाले एक्जाम भी कैंसिल

केंद्रीय भर्ती चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने पेपर लीक होने के चलते रविवार को दो पालियों में हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। सीएसबीसी अध्यक्ष एसके सिंघल ने इसकी जानकारी मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि कई परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नों के उत्तर पूर्व में ही हासिल कर लिए जाने के मामले सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

सीएसबीसी ने बताया कि इसके साथ ही आगामी 5 व 15 अक्टूबर 2023 को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले बिहार पुलिस ने परीक्षा के दौरान व परीक्षा से पहले राज्य के अलग-अलग इलाकों से करीब दो दर्जन लोगों को परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश रचते व परीक्षा में नकल की कोशिश में गिरफ्तार किया था।

उल्लेखनीय है कि बिहार पुलिस में 21391 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए गया को छोड़कर शेष सभी 37 जिलों में 529 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

अब नियुक्ति प्रक्रिया में देरी की आशंका:

कांस्टेबल परीक्षा तीन तिथियों 1, 7 और 15 अक्टूबर 2023 को होनी थी। इसके बाद परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) नवंबर 20233 में आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। सीएसबीसी की ओर से बताया गया था कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट दिसंबर अंत तक जारी कर दी जाएगी यानी आगामी 4 महीने में नियुक्ति मिलने की संभावना थी। लेकिन अब पेपर रद्द होने के चलते दोबारा से परीक्षा कराने में अतिरिक्त समय लगेगा जिससे नियुक्ति में भी देरी होने की आशंका है।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

3 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

3 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

3 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

4 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

4 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

7 घंटे ago