बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तारीखों की घोषणा सोमवार को कर दी गई। विधानमंडल का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र होगा, जिसकी शुरुआत 6 नवंबर से होगी, जो कि वहीं 10 नवंबर तक चलेगा।
शीतकालीन सत्र के दौरान कई प्रस्ताव को पारित किया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से जातीय गणना की रिपोर्ट है। बता दें कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि राज्य में आरक्षण का दायरा बढ़ाने पर निर्णय विधानमंडल में चर्चा के बाद ही होगा। उन्होंने कहा था कि जातीय गणना की रिपोर्ट को सदन में रखने के बाद सभी की राय हम सुनेंगे, उसके बाद सरकार इस पर निर्णय लेगी।
नीतीश कुमार बताया था कि सभी पार्टियों की सहमति के बाद ही हमलोगों ने जाति आधारित गणना करायी है। जाति आधारित गणना को विधानमंडल में रखा जाएगा। सभी परिवारों की आर्थिक स्थिति का ब्यौरा भी सदन में रखा जाएगा, चाहे वे किसी भी जाति-धर्म के हों। सभी विधायकों एवं विधान पार्षदों को भी इसकी जानकारी दी जाएगी। एक-एक चीज को लोग जानेंगे। उसके बाद सभी से विमर्श कर आगे इस पर काम किया जाएगा।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…