Bihar

तेजस्वी यादव की जापान यात्रा का रास्ता साफ, सीबीआई कोर्ट से मिली विदेश यात्रा की इजाजत

लैंड फॉर जॉब मामले के अभियुक्त बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को कोर्ट से एक और मामले में राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से उन्होंने विदेश दौरे पर जाने की अनुमति मांगी थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर परमिशन दे दिया है। तेजस्वी यादव सरकारी दौरे पर जापान जाने वाले हैं।

देश भर में चर्चित नौकरी के लिए जमीन लेने के मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई थी। वकील के माध्यम से मामले में आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी समेत सभी आरोपियों की उपस्थिति दर्ज कराई गई। तेजस्वी यादव ने एक अन्य मामले में कोर्ट से गुहार लगाई थी उन्होंने विदेश यात्रा की अनुमति के लिए आवेदन दिया था। इसके लिए उनका पासपोर्ट रिलिज करने की गुहार लगाई गयी थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

लैंड ऑर जॉब केस में आरोप झेल रहे तेजस्वी यादव का पासपोर्ट कोर्ट में जमा है। कोर्ट ने बिना इजाजत उनके विदेश जाने पर रोक लगा रखी है। इस वजह से उनके जापान दौरे पर संशय की स्थिति बनी हुई थी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें हाजिर होने से पहले मुक्त कर दिया लेकिन विदेश यात्रा के लिए परमिशन और पासपोर्ट को लेकर फैसला ढाई बजे के बाद देने की बात कही गई थी। बाद में उन्हें इसकी अनुमति भी मिल गई। बता दें कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ऑफिसियल दौरे पर जापान जाने वाले हैं। आगामी 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक तेजस्वी यादव जापान की यात्रा पर जाने वाले हैं जहां क्लाइमेट चेंज समिट में शामिल होना है। कोर्ट से फैसले से लालू परिवार के साथ सरकार और खासकर राजद में खुशी की लहर है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

8 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

21 घंटे ago