Bihar

बिहार: प्याज लेने के लिए लगी है कतार, अगर आपको भी चाहिए 25 रुपये किलो तो यहां चले जाईये

प्याज की बढ़ती कीमतें लोगों के आंसू निकाल रही है. नवरात्र खत्म होने के बाद प्याज की बढ़ी हुई कीमत से हाहाकार मचा हुआ है. जिससे राजधानी पटना का बाजार भी अछूता नहीं है. अब आम लोग को परेशानियों को राहत देने के लिए पटना बिस्कोमान टॉवर ने 25 रुपये किलो प्याज बेच रहा है. प्याज लेने के लिए लोगों की सुबह से ही लंबी-लंबी कतार लगी है. देर शाम तक लोग जमकर प्याज की खरीदारी कर रहे हैं. राजधानी में प्याज 60 से 80 किलो बिक रहा है. जिसका नतीजा है कि कई लोग प्याज खरीदना छोड़ दिए हैं.

बिस्कोमान टॉवर में 25 रुपये किलो मिल रहा प्याज :

बिस्कोमान टावर में प्याज बेच रहे श्रवण चौधरी ने बताया कि प्याज लेने के लिए सुबह 8 बजे से ही यहां पर लंबी-लंबी का कतारें लग रही हैं. शाम 6 बजे बजे तक प्याज लोगों को 25 रुपये किलो प्याज मिल रहा है. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को 1 दिन में 2 किलो प्याज ही दिया जा रहा है. कई लोग 5 किलो भी मांगते हैं, लेकिन एक दिन में 5 किलो देने का प्रावधान नहीं है.

“मार्केट में 60 से 70 रुपये किलो प्याज बिक रहा है. यहां 25 रुपये किलो बिक रहा है. जिसके लिए यहां पर 2 घंटे से लाइन में लगे हुए हैं. ढाई किलो प्याज लेकर जाएंगे, क्योंकि प्याज के बिना सब्जी में टेस्ट नहीं आता है. मार्केट से लेना मुश्किल हो रहा है. इसलिए थोड़ा समय लगेगा, लेकिन प्याज लेकर ही जाएंगे.” –गृहणी

” जब कोई सामान के मूल्य में वृद्धि होती है तो सस्ते दर पर लोगों को मुहैया करने का काम करते हैं. प्याज की कीमत 70 रुपये से ऊपर हो गई है तो 25 रुपये किलो प्याज दे रहे हैं. जब तक प्याज का दाम महंगा रहेगा तब तक बिस्कोमान टावर में 25 रुपये किलो प्याज लोगों को दिया जाएगा. प्रतिदिन कई क्विंटल प्याज निकल रहा है.” –श्रवण चौधरी

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

4 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

4 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

11 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

15 घंटे ago