Bihar

पटना के होटल में महिला कॉन्स्टेबल की गोली मारकर ह’त्या: बॉडी पर कपड़े नहीं, कमरे में फैला सिंदूर, खून; पति-पत्नी के नाम बुक था कमरा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

राजधानी पटना के मीनाक्षी होटल के कमरा नंबर- 303 में महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला जहानाबाद की निवासी है। पुलिस ने इस मामले में होटल के कमरे से एक कट्टा भी बरामद किया है। बताजा रहा है कि होटलकर्मियों को जब तक महिला की हत्या की खबर मिली उससे पहले उसका पति होटल से फरार हो गया था। दोनों होटल में पति-पत्नी बताकर रुके थे। कमरा गजेंद्र के नाम पर बुक किया गया था। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पटना जंक्शन के नजदीक स्थित होटल मीनाक्षी की है।

डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि साथ होटल आया व्यक्ति उसका पति गजेंद्र था। शुक्रवार की सुबह वह किसी कारण से होटल से बाहर चला गया और वापस नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि आरोपी शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गुप्त रूप से होटल से निकल गया और पुलिस को घटना की जानकारी दोपहर करीब 12 बजे मिली।

पुलिस को शक है कि गजेंद्र ही शोभा का हत्यारा है। पुलिस ने होटल से एक पिस्टल बरामद की है, महिला की हत्या बेहद करीब से गोली मारकर की गई है। पुलिस महिला के परिवार का इंतजार कर रही थी। उन्होने कहा कि हम महिला के साथ ठहरे गजेंद्र का पता लगाने के लिए होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

होटल के कर्मचारी राजीव रंजन ने बताया किगजेंद्र और शोभा ने गुरुवार को होटल में चेक इन किया था और उन्होंने अपना आई-कार्ड दिया था जिसमें गजेंद्र कुमार और शोभा कुमारी का उल्लेख था और जोड़े ने खुद को पति-पत्नी के रूप में पेश किया था। सुबह करीब 10 बजे गजेंद्र बाजार से नाश्ता लाने के बहाने होटल से निकला। हालांकि, घटना दोपहर करीब 12 बजे सामने आई जब होटल का एक कर्मचारी कमरा नंबर 303 की ओर गया और उसने एक महिला का शव देखा। जिसके बाद तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। हालांकि होटल कर्मचारी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

4 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

5 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

14 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

15 घंटे ago