Samastipur

रेलवे ई-टिकट फर्जीवाड़ा मामले में चैता काली स्थान से दो दुकानदार को RPF व CIB की टीम ने किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- आरपीएफ समस्तीपुर और सीआईबी समस्तीपुर टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अंगरघाट थाना क्षेत्र के चैता उत्तरी काली स्थान में दो दुकानों में छापेमारी की गयी। इस दौरान अभिनंदन कंप्यूटर क्लासेस और पटेल बुक सेंटर नामक दुकान में छापा मारकर अबैध रूप से ई-टिकटो के व्यापार के आरोप मे दुकान मालिक चैता निवासी बैधनाथ कुमार राय ओर रौशन पटेल को गिरफ्तार किया गया।

साथ ही उक्त दुकान से 21 ई-टिकटों को भी बरामद किया गया। जिसका मूल्य लगभग 15 हजार रुपये आंका गया है। इस दौरान दुकान से दो कंप्यूटर सेट, तीन मोबाइल, कैश 26 सौ नकद, दो प्रिंटर जप्त किया गया है। इस अभियान में सब इंस्पेक्टर आरपीएफ पीके चौधरी, सब इंस्पेक्टर संतोष सिंह, सब इंस्पेक्टर विवेक, सब इंस्पेक्टर अशोक यादव, राजेश कुमार सिंह, संगीत राजू, कन्हया कुमार, सीआईबी समस्तीपुर सब इंस्पेक्टर रामनाथ, एएसआई आकाश रंजन कुमार, शामिल थे। जानकारी के अनुसार पूजा में कालाबाजारी की रोक थाम के लिए आईजी आरपीएफ के आदेश पर यह अभियान पूर्व मध्य रेल में चलाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago