Bihar

बिना नाम लिए पशुपति पारस ने फिर चिराग पासवान को घेरा, कहा- सड़क पर बोलने वाले अपनी औकात समझें…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोजपा (राष्ट्रीय) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने एक बार फिर से हाजीपुर सीट पर दावा ठोंकते हुए। बिना नाम लिए चिराग पासवान पर निशाना साधा है। हम एनडीए के ईमानदार पार्टनर हैं। हमारा हक कोई नहीं तोड़ सकता है। सड़क पर बोलने वाले अपनी औकात समझें। क्यों वो अपने क्षेत्र की जनता को धोखा दे रहे हैं।

पशुपति पारस ने कहा कि जबतक मैं जिंदा रहूंगा एनडीए गठबंधन के साथ रहूंगा। बहुत से लोग 2014 में आए फिर आरजेडी गठबंधन में चले गए। 2019 में भी विरोध किए फिर चले गए। ऐसे में क्या गारंटी है कि वो एनडीए गठबंधन में रहेंगे। उन लोगों का एनडीए गठबंधन से 36 का संबंध है। 3 इधर है, और 6 उधर है। हमारा संबंध पुराना संबंध है। हम एनडीए गठबंधन के ईमानदार पार्टनर हैं। बिहार में 40 लोकसभा सीट हैं। और हमारे 5 सांसद हैं। हमारा हक कोई नहीं तोड़ सकता। जिसको जितना बोलना है, रोड पर बोलता रहे। अपनी औकात समझे। अपने गिरेबां में झांकें, तुम जहां से सांसद हो, क्यों छोड़ कर भाग रहे हो। क्यों वहां की जनता से धोखा कर रहे हो। ये विश्वासघात होगा।

पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि हमारे सभी पांच सांसद अपनी सीट से ही 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इसमें किसी भी तरह का अगर-मगर का सवाल पैदा नहीं होता है। पारस ने कहा कि कुछ लोग एनडीए के नाम लेकर ताक-झांक कर रहे हैं और हाजीपुर लोकसभा सीट पर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों तथा प्रकोष्ठों और जिलाध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें यह भी निर्णय लिया गया कि इस बार पार्टी के स्थापना दिवस पर समारोह 28 नवंबर को हाजीपुर के अक्षयवट मैदान में होगा। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को भारी मतों से जिताने के लिए संगठन को मजबूत एवं धारदार बनाने की बात कही। सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया कि सदस्यता अभियान में अधिक-से-अधिक लोगों को जोड़ें।

इससे पहले भी पशुपति पारस कह चुके हैं। कि 2019 में बड़े भाई रामविलास पासवान ने मुझे हाजीपुर से चुनाव लड़वाया था। मैंने उनका आदेश माना और बिहार सरकार का मंत्रीपद छोड़ सांसद बना। इस नाते मैं रामविलास जी का उत्तराधिकारी हूं। ऐसे में किसी भी कीमत पर हाजीपुर सीट नहीं छोड़ेंगे। और 2024 का लोकसभा चुनाव हाजीपुर सीट से ही लड़ेंगे। एक बार फिर से इशारों-इशारों में पशुपति पारस ने भतीजे चिराग पासवान पर निशाना साधा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

3 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

4 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

8 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago