Bihar

पटना में आंधी-तूफान के कारण फंसा नीतीश कुमार का काफिला, पैदल ही सचिवालय पहुंचे CM

बिहार की राजधानी पटना सहित अन्य जिलो में सोमवार देर रात आयी जबरदस्त बारिश और आंधी-पानी के साथ-साथ ओले पड़ने से आवागमन बाधित हो गया. राजधानी पटना के भी कई इलाकों में बड़े-बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए हैं, जिसकी वजह से कई जगह आवागमन अवरुद्ध हो गया है. ऐसे में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कारकेड भी फंस गया. इस वजह से उन्हें पैदल ही सचिवालय जाना पड़ा जिसे देख सचिवालय कर्मी भी हैरान हो गए.

दरअसल सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचिवालय जाने के लिए अपने काफिले के साथ निकले थे. तभी सचिवालय के नजदीक आंधी-तूफान की वजह से रास्ते में गिरे एक बड़े से पेड़ के कारण उनका काफिला रुक गया. हालांकि मुख्यमंत्री चाहते तो अपने काफिले के साथ दूसरे रास्ते से भी सचिवालय जा सकते थे. लेकिन, मुख्यमंत्री को नियत समय 9:30 बजे के पहले सचिवालय पहुंचना था, इस वजह वो पैदल ही अपने सुरक्षाकर्मी के साथ सचिवालय के लिए निकल पड़े.

मुख्यमंत्री को पैदल चलते देख उनके अधिकारी भी आनन-फानन में गाड़ी से उतरे और उनके साथ पैदल चलने लगे. बता दें, सीएम जहां से पैदल चलने लगे वहां से सचिवालय करीब 200 से 250 मीटर दूर था. दरअसल मुख्यमंत्री हर रोज नियम बना कर सचिवालय जाते हैं और इस बात का जायजा लेते हैं कि सरकारी कर्मियों के लिए कार्यालय आने का जो तय समय है उस पर वे सभी आते हैं कि नहीं. इसी वजह से इस वजह से मुख्यमंत्री भी तय समय पर सचिवालय पहुंचने के लिए लंबा रास्ता घूम कर जाने से बेहतर पैदल ही निकल पड़े और सचिवालय पहुंच गए. जिस वक्त मुख्यमंत्री पैदल चल रहे थे, उस समय हर कोई हैरान था.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

7 मिनट ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

48 मिनट ago

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

14 घंटे ago