National

सेम सेक्स मैरिज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब अनमैरिड-समलैंगिक जोड़े भी गोद ले सकते हैं बच्चा

समलैंगिक विवाह मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कई बड़ी टिप्पणी की है। इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि समलैंगिक समुदाय के साथ किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार यह सुनिश्चित करें कि समलैंगिक समुदाय के साथ वस्तुओं और सेवाओं को हासिल करने में किसी भी तरह का भेदभाव ना हो। उन्हें ये सेवाएं बिना भेदभाव के मिले। सरकार लोगों को समलैंगिक अधिकारों के बारे में जागरूक करे।

इसके साथ ही समलैंगिक समुदाय के लिए हॉटलाइन बनाई जाए, जहां उनके खिलाफ होने वाली हिंसा से जुड़े मामलों का निस्तारण हो। समलैंगिक जोड़ों के लिए गरिमा गृह का निर्माण किया जाएघा, जहां पर यह सुनिश्चित किया जाए कि अंतर-लिंग वाले बच्चों को ऑपरेशन के लिए मजबूर ना किया जाए।

जस्टिस चंद्रचूड़ ने निर्देश दिया है कि केंद्र एक कमेटी का गठन करेगी जोकि समलैंगिक लोगों के अधिकार और हक को तय करेगी। यह कमेटी समलैंगिक लोगों को राशन कार्ड में परिवार के तौर पर मान्यता देगी, संयुक्त बैंक खाता, पेंशन, ग्रेच्युटी आदि के अधिकार को सुनिश्चित करेगी। इस कमेटी की रिपोर्ट को केंद्र सरकार देखेगी।

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि समलैंगिक लोगों के खिलाफ उनके संबंध को लेकर किसी भी तरह की एफआईआर दर्ज करने से पहले पुलिस प्राथमिक जांच करे। चीफ जस्टिस ने कहा कि सिर्फ सेक्सुएल ओरिएंटेशन के आधार पर किसी को भी देश में आने से नहीं रोका जा सकता है।

विषमलैंगिक संबंधों में ट्रांसजेंडर लोगों को शादी करने से नहीं रोका जा सकता है। मौजूदा कानून के तहत उन्हें यह अधिकार है। समलैंगि जोड़े, अविवाहित समलैंगिक जोड़े एक बच्चे को गोद ले सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

6 घंटे ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

17 घंटे ago