Bihar

बिहार: कोर्ट ने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, भड़के समर्थकों पर कोर्ट परिसर में लाठीचार्ज

सिवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा और उनके एक सहयोगी सलमान को सिवान के व्यवहार न्यायालय स्थित सीजेएम 9 की अदालत में पेशी की गई, जिसके बाद कोर्ट ने ओसामा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत मेंज दिया है।

बता दें कि लगभग 10 रोज पहले सीवान के हुसैन का सना इलाके के छपिया बुजुर्ग गांव में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी और उसमें शहर के बनिया टोली के रहने वाले अभिषेक कुमार उर्फ जिम ने ओसामा सहित सलमान पर धमकी देने और फायरिंग करवाने का सीधा आरोप लगाते हुए होशंगाबाद थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई थी। जिसके बाद सिवान के कोर्ट में उन्हें पेश किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मंडल कारा सिवान भेज दिया गया।

बता दें कि राजस्थान के कोटा में ओसामा और उनके दो साथी सलमान और वसीम की गिरफ्तारी हुई थी। धारा 151 में उनकी गिरफ्तारी हुई और तीनों को राजस्थान कोटा की कोर्ट से जमानत मिल गई लेकिन वसीम को वहीं पर छोड़ दिया गया क्योंकि सिवान में किसी तरह का कोई आपराधिक मामला वसीम पर दर्ज नहीं था और वहीं ओसामा और उनके एक साथी सलमान को बिहार की सिवान की पुलिस के हवाले कर दिया गया। भारी सुरक्षा के बीच सिवान के हुसैनगंज थाने की पुलिस ओसामा को लेकर सिवान के कोर्ट में पहुंची जहां पर आज ओसामा को पेश किया गया, ओसामा की पेशी के दौरान उनके हजारों समर्थक कोर्ट परिसर में पहुंच चुके थे, जमकर नारे भी लगाए- ओसामा साहब जिंदाबाद।

बताया जाता है कि राजस्थान से कई गाड़ियों का काफिला ओसामा के साथ सिवान पहुंचा था, जेल जाने के बाद उनके अधिवक्ता मोहम्मद मोबीन ने बताया कि 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उन्हें जेल भेज दिया गया है, अब जमानत के लिए हम लोग बहस करेंगे,अब देखना यह होगा कि ओसामा शहाब की जमानत कब तक होती है।वहीं, कोर्ट के बाहर ओसामा के समर्थकों ने जमकर बवाल काटा जिसके बाद उनपर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

2 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

3 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

4 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

4 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

13 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

15 घंटे ago