Bihar

‘भोजन या दवा में CM को ललन सिंह दे रहे मेमोरी खत्म करने वाली चीज’ पूर्व सांसद अरुण कुमार का दावा

नीतीश कुमार के पुराने साथी और पूर्व सांसद अरुण कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि JDU अध्यक्ष ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खाने में टैबलेट मिलकर दे रहे हैं, जिससे नीतीश कुमार की मेमोरी लॉस हो गई है। ललन सिंह लालू यादव को बचाने में और नीतीश कुमार को समाप्त करने में लगे हैं। पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि जदयू अध्यक्ष ललन सिंह लालू यादव को अपना नेता मान रहे हैं और चारा घोटाला में फंसाए हैं तो आपको बचा भी सकते हैं।

“खुद गृह मंत्री होकर गृह मंत्री को बुलाते हैं नीतीश”

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता अरुण कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि JDU के अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा नीतीश कुमार के खाने में और दवा में कुछ ऐसा देते हैं जिसके कारण नीतीश कुमार की मेमोरी लॉस हो गई है और नीतीश कुमार जनता दरबार में खुद गृह मंत्री होकर गृह मंत्री को बुलाते हैं। नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उनकी मेमोरी खत्म हो गई है। अरुण कुमार ने दावा किया कि एक साजिश के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुछ अफसर नीतीश को खाने में और दवा में कुछ ऐसा खिलाते हैं जिसके कारण ऐसा हुआ है, इसकी जांच होनी चाहिए।

“मुंशी अब लालू यादव को बचा रहा है”

नीतीश के पुराने साथी अरुण कुमार ने कहा कि मैंने गृह मंत्री से लेटर भी लिखा है और प्रधानमंत्री से कहा है कि बिहार को बचा लीजिए। राष्ट्रपति शासन लागू करिए क्योंकि बिहार के मुखिया का ही मेमोरी लॉस हो गया है। ऐसे में बिहार में आजरकता जैसा माहौल है। लोजपा नेता अरुण कुमार ने नीतीश की मेमोरी लॉस और मानसिक स्थिति बिगड़ने का आरोप जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर लगाया है। उन्होंने कहा कि लोग ऐसा कर रहे हैं कि जिसने लालू यादव को चारा घोटाले में फसाने में मुंशी का काम किया था, अब वही मुंशी लालू यादव को बचाने का काम कर रहा है। वह जदयू को समाप्त करने और नीतीश कुमार को किनारे करने की तैयारी में है और अपना नेता लालू यादव को मान लिया है।

बता दें कि लोजपा (रामविलास) के नेता व पूर्व सांसद अरुण कुमार हाजीपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां सर्किट हाउस में उन्होंने जदयू अध्यक्ष ललन सिंह पर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि नीतीश कुमार की मेमोरी लॉस करने में खाने में उन्हें कुछ मिलकर खिलाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…

4 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

18 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

18 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

19 घंटे ago