Bihar

वैशाली में निजी स्कूल संचालक की हत्या, परिवार के साथ घर में सोते वक्त खुली खिड़की से बदमाशों ने मारी गोली

बिहार के वैशाली जिले में निजी स्कूल के संचालक की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब स्कूल संचालक ज्योति कुमार अपने परिवार के साथ सोए हुए थे। इस मामले में पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना सदर थाना के बलवा कुआरी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक स्कूल संचालक ज्योति संचालक अपने परिवार के साथ रात में सोए हुए थे। गर्मी होने के चलते कमरे की खिड़की खुली हुई थी। इसी दौरान बदमाशों ने खुली खिड़की से निशाना लगाकर ज्योति कुमार को गोली मार दी। मौके पर ही ज्योति कुमार की मौत हो गई। और फिर फरार गए। हत्या की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह होते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गए।

स्थानीय पुलिस लेनदेन के मामले में हत्या की आशंका जता रही है। ज्योति कुमार की हत्या से परिवार में मातम पसरा है। जिस तरह बदमाशों ने हत्या को अंजाम दिया। उसकी चर्चा पूरे गांव में है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। और कई लोगों से पूछताछ भी जारी है। स्कूल संचालक ज्योति कुमार उर्फ सुधीर बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव के निवासी गेंदालाल चौधरी के पुत्र थे।

साफ नहीं हुई हत्या की वजह

इधर स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या करने की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस और एसडीपीओ ने परिवार वालों से पूछताछ की। घटना की पूरी जानकारी ली। स्कूल संचालक की हत्या किस लिए की गई है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि यह बात सामने आई है कि स्कूल संचालक का कई लोगों से पैसों का विवाद चल रहा था। स्कूल संचालक ज्योति ने भी कई लोगों से कर्ज लिया था। वह अपने गांव बिदुपुर को छोड़कर हाजीपुर में ही किराए के मकान में रहता था। उसके साथ उसका परिवार भी रहता था।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

2 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

3 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

3 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

9 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

9 घंटे ago