Bihar

नव नियुक्त शिक्षकों के लिए बिहार सरकार ने बुक की होटल, पटना के 81 जगहों पर 1 नवंबर से शुरू होगी ट्रेनिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित शिक्षकों की बुधवार से राज्य भर में काउंसेलिंग शुरू हो गयी. जिन नवनियुक्त शिक्षकों की काउंसेलिंग हो गयी उनका प्रशिक्षण 19 अक्तूबर गुरुवार से आरंभ हो जायेगा. दो नंवबर तक चलने वाला यह प्रशिक्षण पूरी तरह आवासीय होगा. इसके लिए सरकारी प्रशिक्षण संस्था के अलावा शहर के नौ निजी होटलों / संस्थाओं के भवनों को प्रशिक्षण स्थल के रूप में चुना गया है. यहां 19 अक्तूबर से ट्रेनिंग शुरू होगी. 81 सरकारी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं ( सीटीइ/ बायट /पीटीइसी/डाइट) में यह उन्मुखीकरण ट्रेनिंग एक नवंबर से प्रारंभ होगी. सरकारी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में 22580 नव नियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना है.

इन जगहों पर दिया जायेगा प्रशिक्षण

एससीइआरटी निदशक आर सज्जन ने इस संदर्भ में जरूरी दिशा निर्देश जारी किये हैं. जारी किये आधिकारिक पत्र के मुताबिक पटना जंक्शन स्थित होटल सिटी सेंटर, इरविवा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड राजेंद्र नगर, होटल विस्ता पैलेस बुद्धा कॉलोनी , द जेआरडी प्राइम उदैनी संपतचक, होटल रायल विले किदवइपुरी , होटल एल्केंजर कंकड़बाग, होटल प्रांजल इन गोला रोड, होटल डायमंड इन गोलारोड, बैयरिया गेस्ट हाउस न्यू बस स्टेंड पटना को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में चयनित किया है.

दूसरे बैच के लिए 60-60 प्रतिभागियों का चयन किया जायेगा

एससीइआरटी की तरफ से निर्धारित शर्तों के अनुसार भोजन एवं आवासन की सुविधा के साथ आवंटित प्रतिभागियों पहले और दूसरे बैच के लिए 60-60 प्रतिभागियों का चयन किया जायेगा. इनके लिए प्रशिक्षण की तमाम सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. प्रशिक्षण के लिए योगा और शारीरिक प्रशिक्षण के लिए समुचित स्थल भी इन्हीं होटलों में निर्धारित किये जायेंगे. प्रत्येक होटल में 120 से 60 प्रतिभागियों के हिसाब से 780 शिक्षकों को आवासीय प्रशिक्षण दिया जाना है.

इस बात की दी जायेगी ट्रेनिंग

इसके अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश है कि काउंसिलिंग में सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित ट्रेनिंग कॉलेजों के प्राचार्यों को देंगे. साथ ही सफल अभ्यर्थियों को भी इसकी सूचना देंगे. इस ट्रेनिंग में नव नियुक्त शिक्षकों को स्कूल में बच्चों के साथ उनके वर्ताव और दूसरे तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया जायेगा. इस ट्रेनिंग के लिए विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों से अवकाश प्राप्त प्राध्यापकों का भी चयन किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

11 मिनट ago

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड, 16 छात्रों का सुधा फेडरेशन में चयन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…

26 मिनट ago

बिहार: बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

3 घंटे ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

5 घंटे ago