Bihar

बाहरियों को नौकरी देकर दूसरे राज्यों में जेडीयू का है विस्तार प्लान; जीतन मांझी ने ऐसा क्यों कहा?

हाल ही में यूपी के जेडीयू नेताओं ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। औक आग्रह किया था कि वो फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़े। बैठक के दौरान यूपी में पार्टी संगठन के विस्तार पर भी चर्चा हुई थी। जिसके बाद अब हम संस्थापक जीतन राम मांझी ने इस बैठक पर सवाल उठाते हुए हमला बोला है। और कहा कि इस बैठक से ये साबित हो गया है कि शिक्षक नियुक्ति परिणाम में अन्य राज्यों के लोगों के चयन के बहाने जदयू उन राज्यों में अपना विस्तार चाहती है।

जीतन राम मांझी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के JDU नेताओ की नीतीश जी से मुलाकात और संगठन विस्तार की बात ने साबित कर दिया कि शिक्षक नियुक्ति परिणाम में अन्य राज्यों के लोगों के चयन के बहाने जदयू उन राज्यों में अपना विस्तार चाहती है। “फूलपुर” की लालच के लिए बिहारियों के भविष्य के साथ सौदा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

दरअसल बिहार शिक्षक भर्ती में राज्य के अलावा अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को भी मौका मिला। और यूपी, हरियाण समेत अन्य राज्यों के 14 हजार अभ्यर्थी शिक्षक बनने मे सफल रहे। और अब आगामी दूसरे चरण की एक लाख 20 हजार शिक्षक भर्ती में भी बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। इसी का हवाला देते हुए जीतन मांझी ने बिहारियों के भविष्य के साथ सौदा करने की बात कही है।

शनिवार को सीएम नीतीश ने एक अणे मार्ग में यूपी से आए पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी की। सभी ने नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। उन्होंने दावा किया कि यदि नीतीश कुमार यूपी आते हैं और वहां से चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा का सफाया तय है। मुख्यमंत्री ने यूपी में संगठन को और मजबूत बनाने और उसके विस्तार को लेकर चर्चा की। उन्होंने इसके लिए नेताओं को हर स्तर पर गंभीरता से पहल का भी निर्देश दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

2 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

6 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

7 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

7 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

8 घंटे ago