Bihar

सारे मुसलमान पाकिस्तान चले गए होते तो आज भारत की ये दुर्दशा नहीं होती: गिरिराज सिंह का विभाजन पर बयान

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने भारत पाकिस्तान के बंटवारे पर बड़ा बयान दिया है। बेगूसराय, औरंगाबाद और छपरा में दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद गिरिराज सिंह ने कहा है कि हमारे पूर्वजों ने गलती की जिसका खामियाजा हम सब भुगत रहे हैं। अगर सारे मुसलमान उसी समय पाकिस्तान चले गए होते तो भारत की ऐसी दुर्दशा नहीं होती। आज भी तुष्टीकरण की नीति के तहत बिहार सरकार काम कर रही है। उन्होंने लालू यादव और नीतीश कुमार पर आरोप लगाए और कहा कि बिहार सरकार तुष्टीकरण की नीति में एक पक्ष को प्रताड़ित करवा रही है।

बिहार के बेगूसराय, औरंगाबाद और छपरा में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस पर पथराव को लेकर गिरिराज सिंह ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि 75 साल पहले बड़ी गलती हो गई जब देश का बंटवारा हो रहा था। अगर उसी समय सारे मुसलमान पाकिस्तान चले गए होते तो आज हमारे भारतवर्ष की ऐसी दुर्दशा नहीं होती। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि एक ओर हमें जातियों में बांटा जाता है और दूसरी ओर वे लोग जब किसी को काटते हैं तो धर्म पूछ कर गला काट देते हैं।

धार्मिक जुलूसों पर पत्थरबाजी और हमले की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि यह सरकार की बड़ी असफलता है। उन्होंने इसका कारण भी बताया और कहा कि सरकार की तुष्टीकरण की नीति के कारण यह सब हो रहा है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में हिंदुओं के शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किया गया और केस में चार दर्जन हिंदुओं को फंसा दिया गया। अगर शिवलिंग के बदले उनका धार्मिक स्थल टूटा होता तो बेगूसराय जल जाता। लेकिन प्रशासन भी दबाव में एक पक्ष को बचा रही है। सरकार के इशारे पर हिंदुओं को फंसाया जा रहा है।

गिरिराज सिंह ने तल्ख लहजे में कहा कि अगर समय रहते देश के लोगों ने इस पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया तो 10 से 20 साल के बाद बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बता दें कि बेगूसराय में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी के बाद स्थिति संभल गई है। लेकिन औरंगाबाद और छपरा में तनाव है। सारण में तो दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

3 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

3 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

4 घंटे ago