Bihar

JDU विधायक गोपाल मंडल पर एक्शन, पुलिस प्रशासन ने रद्द किया रिवाल्वर का लाइसेंस

एक सप्ताह पहले अस्पताल में जेएलएनएमसीएच अस्पताल परिसर में हाथ में रिवॉल्वर लेकर घूमते नवगछिया स्थित गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। अस्पताल में पिस्टल लेकर घूमने के मामले को गंभीर मानते हुए भागलपुर डीएम ने विधायक के रिवॉल्वर का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। मीडिया कर्मियों के सामने पिस्टल लहराने की बात करनेवाले विधायक अब अपने साथ उसे लेकर भी नहीं चल सकते हैं। लाइसेंस रद्द करने के बाद डीएम ने इसकी प्रति जिला एसएसपी को भी भेजी है।

डीएम ने जांच के बाद की कार्रवाई

गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व जेएलएनएमसीएच अस्पताल परिसर में हाथ में रिवॉल्वर लेकर घूमते नवगछिया स्थित गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। मामले में वायरल हुए वीडियो के आधार पर पहले एसएसपी ने मामले की जांच एक विशेष टीम से करायी। टीम ने डीएम को जांच रिपोर्ट सौंपी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने विधायक गोपाल मंडल के विरुद्ध हथियार हाथ में लेकर घूमने के मामले में नोटिस जारी किया था। इसके बाद अब लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई की गयी है।

क्या था मामला : 

गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का यह वीडियो तीन अक्तूबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में विधायक अपने सरकारी अंगरक्षक के साथ हाथ में रिवॉल्वर लिये मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच अस्पताल परिसर में घूमते दिख रहे थे। अस्पताल में मौजूद कई लोगों ने विधायक को देख भयभीत होने की भी बात कही थी. पहले तो विधायक ने मामले में चोर बदमाशों और राजनीतिक दुश्मनी की वजह से रिवॉल्वर लेकर घूमने की बात कही।

वहीं पटना स्थित जदयू कार्यालय में मीडियाकर्मियों द्वारा इस बाबत सवाल पूछे जाने पर उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया था. जिसको लेकर हुए बवाल के बाद जिला प्रशासन ने भी कार्रवाई की बात कही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

5 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

5 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

6 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

6 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

9 घंटे ago