Bihar

बिहार में लव मैरिज करने की मिली खौफनाक सजा, प्रेमी जोड़े को जमकर पीटा; सिर मुंडाया, गांव में नहीं लौटने का जारी किया फरमान

बिहार के गया में प्रेमी युगल ने शादी रचाई तो इससे गांव की भीड़ को ऐतराज हो गया। भीड़ ने दोनों को पकड़ लिया और भरे समाज के बीच दोनों के बाल काट दिए। इस दौरान गांव में नहीं लौटने का फरमान भी जारी कर दिया। इस मामले को लेकर पीड़िता लड़की के द्वारा आमस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गया के आमस थाना क्षेत्र की घटना

यह घटना गया के आमस थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि आमस थाना के बेल बीघा गांव में एक प्रेमी जोड़े ने शादी रचा ली। बिल बीघा गांव के कारू रिकियासन की 19 वर्षीय पुत्री ललिता कुमारी और सलैया थाना के अररूआ गांव के 23 वर्षी धर्मेंद्र रिकियासन को एक-दूसरे से प्रेम हो गया था। प्रेम प्रसंग कुछ दिनों तक चला और फिर दोनों ने बलियारी देवी मंदिर में जाकर शादी रचा ली।

प्रेमी युगल को पड़कर कटवा दिए बाल

प्रेमी युगल की यह शादी ग्रामीणों को रास नहीं आई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया और दोनों के बाल कटवा दिए। भरी भीड़ में दोनों की काफी फजीहत की।

भीड़ ने कहा- सुन लो भाइयों.. यह लड़की अब गांव नहीं आएगी

प्रेमी युगल एक ही समुदाय के बताए जाते हैं। लेकिन फिर भी ग्रामीणों को इस शादी पर आपत्ति थी। यही वजह रही कि प्रेमी युगल को भरी भीड़ के बीच उनके बाल काट दिए गए।अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग कहते हुए सुनाई दे रहे है कि, सुन लो भाइयों.. यह लड़की अब गांव कभी नहीं लौटेगी, यदि लौटी तो उसके पिता को भी सजा दी जाएगी।

लड़की के दुपट्टे से दोनों के बांध दिए थे हाथ

लड़की के दुपट्टे से ग्रामीणों की भीड़ ने दोनों के हाथ बांध दिए थे। भरी भीड़ के बीच प्रेमी युगल की काफी फजीहत करते रहे। बाल काटने के बाद भीड़ ने प्रेमी को प्रेमिका के मांग में सिंदूर भरने को भी कहा। भीड़ के बीच प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भरी। इसके बाद दोनों को गांव से निकाल दिया गया।

मारपीट करने, जान मारने की धमकी का आरोप

इस घटना के बाद आहत पीड़िता लड़की के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की है और तीन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बताया जाता है कि पीड़िता लड़की के द्वारा महेंद्र मांझी, प्रकाश भुुइया, धनंजय कुमार समेत अन्य को आरोपित बनाया गया है। आरोप लगाया है कि उनके द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं, फिलहाल आमस थाना की पुलिस के संरक्षण में प्रेमी युगल है।

इस तरह की घटना करने वालों को किया गया है गिरफ्तार-थानाध्यक्ष

वहीं, इस संबंध में आमस थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि प्रेमी युगल के साथ मारपीट करने और भीड़ लगाकर फजीहत करने की घटना सामने आई है। प्रेमी जोड़े को सुरक्षित थाना में लाया गया है और मामले में कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है,पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

2 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

6 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

7 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

7 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

8 घंटे ago