Bihar

बिहार: जिंदा पति को मुर्दा साबित कर महिला ने LIC को लगाया चूना, जानिए कैसे हड़पे थे 15 लाख

बिहार के नालंदा जिले में एक महिला ने अपने पति को मृत घोषित कर एलआईसी से 15 लाख रुपये हड़प लिए। महिला ने अपने पड़ोसी की मौत का फायदा उठाया और उसके मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर एलआईसी से पैसे निकाल लिए। ये मामला नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र का है। बीते दिन सोमवार को पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के बाद रुपये की महिला से वसूली किए जाने की बात एलआईसी अधिकारियों ने कही है।

पति के हमनाम वाले पड़ोसी की मौत का महिला ने उठाया फायदा

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला सैबी देवी ने अपने पति सुनील कुमार के नाम पर 2016 में एलआईसी से 15 लाख रुपये का बीमा कराया था। उसकी पॉलिसी 2031 में पूरी होनी थी। इसके पहले 2020 में उसके पड़ोस में रहने वाले हमनाम के व्यक्ति सुनील कुमार की मौत हो गई। महिला ने इस मौत को एलआईसी एजेंट अनिल कुमार की मदद से अपने पति की मौत बनाकर साबित कर दिया। इस पर एलआईसी की ओर से 7 नवंबर 2020 को बीमा के 15 लाख रुपये सैबी के खाते में डाल दिए गए।

2021 में फरार हुई थी महिला, अब चढ़ी पुलिस के हत्थे

मामले की जानकारी जब पड़ोस के मृतक व्यक्ति की पत्नी को हुई तो उसने एलआईसी कंपनी और पुलिस से शिकायत की। इस पर 4 अप्रैल 2021 को एलआईसी के तत्कालीन शाख प्रबंधक सुरेश कुमार सैनी ने लहेरी थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ही महिला सैबी देवी फरार थी। पुलिस ने करीब ढाई साल बाद आरोपी महिला को गया जिले से गिरफ्तार किया है।

लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उस पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के आरोपों में मुकदमा चलाया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

2 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

6 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

6 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

6 घंटे ago