Bihar

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और विक्रम बरार गैंग के दो गुर्गे मोतिहारी से गिरफ्तार, हथियार और नेपाली करेंसी बरामद..

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से मोतिहारी पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई एवं विक्रम बरार गैंग के सरगना तथा उसके सहयोगी अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 9 एमएम पिस्टल, कारतूस के साथ ही नेपाली और भारतीय रुपये भी बरामद किये हैं. गिरफ्तार सरगना हरियाणा तथा राजस्थान में दर्ज कई मामलों में फरार चल रहा था. मोतिहारी एसपी के नेतृत्व में रक्सौल और सदर डीएसपी ने कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र से की है.

सूचना मिलते ही गठित की गई एसआईटी

मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने इस संबंध में बताया कि रक्सौल थाना क्षेत्र में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर किसी गैंगस्टर के देखे जाने की हमें गुप्त सूचना मिली थी. जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. जिसके बाद तुरंत ही कार्रवाई करते हुए सदर डीएसपी और रक्सौल डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन करने का निर्देश दिया गया. इसके बाद एसआईटी ने सीमावर्ती शहर रक्सौल की नाकेबंदी कर कई थानों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से क्या-क्या बरामद हुआ

एसआईटी द्वारा की गई इस घेराबंदी के दौरान रक्सौल थाना क्षेत्र से दोनों कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बेतिया जिले के मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले शशांक पांडे और मोतिहारी हरपुर क्षेत्र के रहने वाले त्रिभुवन साह के रूप में की गई. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक 9 एमएम पिस्टल, दो कारतूस, 2100 नेपाली और 1200 भारतीय रुपये के नोट भी बरामद किये हैं. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपित रक्सौल के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है.

पुलिस दोनों से कर रही पूछताछ

एसपी कांतेश कुमार ने बताया कि अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे हुए थे. दोनों दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एवं विक्रम बरार गिरोह के सरगना बताए जाते हैं. गिरफ्तार अपराधी शशांक पर हरियाणा के अंबाला में आम आदमी पार्टी के एक नेता और जिला परिषद सदस्य से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से फिलहाल गहन पूछताछ करने में जुटी है. वही दूसरा आरोपी चोनू जयपुर में एक ज्वेलरी शॉप से हुई 1 करोड़ की डकैती के मामले में वांछित था. गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ शाहाबाद, कुरूक्षेत्र और अंबाला समेत कई पुलिस स्टेशनों में मारपीट और कई अन्य गंभीर अपराध का मामला दर्ज है. दोनों से पुलिस की पूछताछ जारी है.

सर्च ऑपरेशन में ये पुलिस पदाधिकारी थे शामिल

सर्च ऑपरेशन में रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार, रक्सौल थाना अध्यक्ष नीरज कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र, ज्वाला सिंह, मिथलेश कुमार, इंद्रजीत पासवान सहित पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

22 मिनट ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

45 मिनट ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

8 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

9 घंटे ago