Bihar

बिहार: गोपालगंज में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 2 महिला और एक बच्चे के मौत की खबर

बिहार के गोपालगंज से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां पर एक पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई। भगदड़ में 2 महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दो महिला और 5 साल के एक बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि अत्याधिक भीड़ होने की वजह से हादसा हुआ है। घटना शहर के चीनी मिल रोड स्थित राजा दल के पास की है। भारी भीड़ को देखते हुए फिलहाल दर्शन बंद कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि चीनी मिल रोड में अत्याधिक भीड़ हो गई थी और भीड़ में अचानक भगदड़ मच गई। जिसमें दो महिला और एक बच्चे भीड़ के चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस भगदड़ में 10 अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

वहीं, मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। एहतियात के तौर पर दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा अंबेडकर चौक से अस्पताल मोड़ होते हुए चीनी मिल रोड में जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

4 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

6 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

7 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

7 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

17 घंटे ago