Bihar

बिहार में इंडिया गठबंधन की रैली का लालू ने किया ऐलान, बोले- लोकसभा चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पटना के गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली का ऐलान कर दिया है। लालू यादव ने एक बार फिर बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। पटना के सदाकत आश्रम (कांग्रेस पार्टी दफ्तर) में गुरुवार को श्री कृष्ण सिंह जयंती समारोह का उद्घाटन करने के बाद लालू ने अपने ही अंदाज में केंद्र सरकार पर हमला बोला। लालू ने कहा कि बीजेपी देश की जनता को धोखा देकर सत्ता में आई। बीजेपी ने कहा था कि विदेशों में जमा काला धन वापस आयेगा। लालू ने कहा कि मैंने भी बैंक में खाता खुलवा लिया। अब कहते हैं कि वहां खाते में पैसा ही नहीं है। लालू ने कहा कि बीजेपी ने इतना बड़ा धोखा देशवासियों को दिया इसलिए धूल चटा देना है।

लालू ने कहा कि आज देश संकट से गुजर रहा है। देश में सांप्रदायिक ताकतें आंख फाड़ के खड़ी हैं। विभिन्न दलों में बंटे हुए लोग इकट्ठा हुए और इंडिया गठबंधन बना। पटना से मुंबई तक मीटिंग हुई और आज देश के 23 दल तैयारी कर रहे हैं। लालू ने कहा कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हमलोग भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली करने वाले हैं। यहां से हवा देश भर में फैलेगी और नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस का सूपड़ा साफ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि ये जा रहे हैं इसलिए छटपटा रहे हैं। छापा मारते रहते हैं। केस-मुकदमा के अलावा कोई काम नहीं है, कुछ मिलने वाला नहीं है।

आरजेडी प्रमुख ने कहा कि इंडिया गठबंधन का सभी जगह स्वागत हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमसे पूछा जाता है कि नेता कौन होगा तो उन लोगों से मैं एक बार फिर कह देना चाहता हूं कि नेता हम लोग चुन लेंगे, कहीं कोई समस्या नहीं है। लालू ने दावा किया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की करारी हार होगी। लालू ने कहा कि जातीय गणना रिपोर्ट जारी होने के बाद से बीजेपी में खलबली मची है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भी कहा है कि केंद्र की सत्ता में आने के बाद देश भर में जातीय जनगणना कराएंगे।

वहीं दूसरी ओर लालू के सदाकत आश्रम पहुंचने पर बीजेपी ने हमला बोला है। बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि लालू शुरू से ही कांग्रेस के दरबारी रहे हैं। जायसवाल ने आगे कहा कि श्री कृष्ण सिंह जहां बिहार को औद्योगीकरण की ओर ले गए तो वहीं लालू जब राज्य की सत्ता में थे तो अपराध को ही औद्योगीकरण बना दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

8 मिनट ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

1 घंटा ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

4 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

4 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

6 घंटे ago