Bihar

लालू ने अपने गुंडों से आपको कैसे पिटवाया था.. भूल गए क्या? नीतीश को सम्राट ने याद दिलाए पुराने दिन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान बुधवार दोपहर सम्राट चौधरी ने पूछा कि आपको (नीतीश कुमार) लालू यादव कितना कूटवाए थे याद है न? गरौल में लालू प्रसाद यादव ने गुंडों को भेजकर नीतीश कुमार को पीटवाने का काम किया था, यह वह भूल गए। लव-कुश समाज ने नीतीश कुमार जी को प्रतिष्ठा देकर मुख्यमंत्री बनाया। और, यह किसी के नहीं हुए। यह किसके हुए लालू प्रसाद के बेटे के। आप जनता के ही नहीं हो पाए। इसलिए अब जनता ही आपको उखाड़ कर फेंक देगी।

‘नीतीश कुमार हाफ पैंट पहनते होंगे, जब मेरे पिता सेना में थे

उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश और लालू बिहार में जातीय जनगणना के जरिए बैकवर्ड-फॉरवर्ड करना चाहते हैं। लालू यादव बिहार की राजनीति के कैंसर हैं उन्हें भाजपा उखाड़ कर फेंकेगी। नीतीश कुमार मेरे पिता जी से 20 साल छोटे हैं। मेरे पिता जब देश की सेना में थे, तब नीतीश कुमार हाफ पैंट पहनते होंगे। नीतीश कुमार को लव-कुश ने बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन, इसका उन्होंने क्या सिला दिया, यह दुनिया जानती है।

जानिए, क्या बोले थे नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी को कोई सेंस नहीं। सम्राट चौधरी के बाप को सबसे ज्यादा इज्जत हमने दिया।  सम्राट की उम्र कम थी फिर भी उसको हमने विधायक और मंत्री बना दिए। लालू यादव ने भी उसे (सम्राट चौधरी) मंत्री बनाया। अब वह अंड बंड प्रचार करता है। उन लोगों के चाहने से कुछ थोड़ी हो जाएगा। मीडिया से अपील करते हुए सीएम ने कहा कि उन लोग की चर्चा आपलोग मत कीजिये।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

9 मिनट ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

1 घंटा ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

3 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

4 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

4 घंटे ago