Bihar

बिहार: लड़के को लड़की बना देख लोग हैरान रह गए; चंदन का साहिल पर आया दिल तो सेक्स चेंज करवा उसे रिया बनाया; दो साल बाद ही ठुकराया रिश्ता

ऐसी दीवानगी शायद ही देखने को मिले जब समलैंगिक रिश्ते के परवान चढ़ने पर लिंग परिवर्तन कर कोई किशोर अपने से दोगुने उम्र के विवाहित युवक से शादी रचाये। बिहार के सारण जिले में स्थित इसुआपुर गांव के साहिल और मढौरा के चंदन की प्रेम कहानी का नया ट्विस्ट कुछ ऐसा ही है। चंदन के प्यार में साहिल रिया तो बन गया, लेकिन उसे जिंदगी भर की खुशी नहीं मिल पाई। हद तो तब हो गई कि जिस प्रेमी के लिए रिया ने इतना बड़ा कदम उठाया उसी ने उसे दो साल बाद ठुकरा दिया। फिलहाल रिया ऑर्केस्ट्रा में काम कर अपने मां-बाप के साथ रह रही है।

करीब ढाई साल पहले मढ़ौरा प्रखंड के गौरा हथिसार निवासी चंदन कुशवाहा की नजर इसुआपुर बाजार में अपने से उम्र में दोगुना छोटे खूबसूरत कोमल किशोर साहिल पर पड़ी। उसका आकर्षण उसके प्रति बढ़ गया। उसने उससे दोस्ती का जाल बुना और भोले-भाले साहिल को अपने प्रेम में फांस कर उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाने पर राजी कर लिया।

उस समय चंदन की उम्र लगभग 40 साल थी। वहीं साहिल की उम्र लगभग 15 साल थी। पत्नी व एक बच्चे के रहते चंदन को समलैंगिक संबंध बनाने का पागलपन इस कदर चढ़ा कि वह साहिल को लेकर मुंबई चला गया। वहां वह फिल्म इंडस्ट्री में स्पॉट ब्वॉय के रूप में काम करता था।

लिंग परिवर्तन के बाद बन गया रिया

मुंबई में 15 दिनों तक समलैंगिक संबंध बनाते रहने के बाद साहिल का चंदन इस कदर दीवाना हो गया कि मुंबई में ही उसका ऑपरेशन से लिंग परिवर्तन करा कर रिया नाम दे दिया। इसके कुछ दिन बाद चंदन पत्नी के रूप में रिया को लेकर दिल्ली गया। वहां एक फ्लैट में पहले से मौजूद उसकी पहली बंगाली पत्नी और एक बेटी थी। हालांकि रिया और पहली पत्नी को समझा बुझाकर चंदन दोनों की रजामंदी से एक साथ रखने लगा। फिर वह रिया को लेकर गुजरात चला गया। वहां एक साल रहने के बाद उसे लेकर पुनः मुंबई आया।

कुछ अनबन के बाद दो साल तक पति-पत्नी के रूप में साथ रखने के बाद चंदन रिया को लेकर अपने गांव गौरा हथिसार आया। रिया ससुराल में रहना चाहती थी लेकिन ससुराल वाले उसे वहां रखने से मना कर दिए। इसके बाद चंदन गौरा बाजार पर एक किराया के कमरे में रिया को रखा और खुद मुंबई वापस चला गया। वह रिया से नहीं मिल पाया और न ही भरण पोषण के लिए पैसे भेजता था।

स्त्री तो बन गई लेकिन मातृत्व सुख नहीं मिला

रिया ने बताया कि वह स्त्री तो बन गई लेकिन गर्भधारण नहीं कर सकती है। साहिल से रिया बनी उसके माता-पिता को अपने इस संतान के भरण पोषण को लेकर चिंता हुई। उसको लेकर रिया के ससुराल वालों से उन्होंने गुहार लगाई। पंचायती भी हुई। इसमें रिया को गौरा बाजार पर एक कट्ठा जमीन और 50 हजार रुपए देने की बात तय हुई। हालांकि रिया को अभी तक 35 हजार रुपए नकद ही मिले हैं जबकि जमीन अब तक नहीं मिली है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

6 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

6 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

7 घंटे ago