Samastipur

समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर खेल रही थी यह 3 साल की मासूम, तभी फर्राटा भरते आ गई एक्सप्रेस ट्रेन; फिर जो हुआ…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

कहते हैं कि जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई। बिहार के बेगूसराय में यह सच साबित हुआ। एक छोटी सा मासूम बच्ची रेलवे की पटरी पर पत्थर के टुकरों से खेल रही थी तभी समस्तीपुर की ओर से लखनउ-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन जा गई। लेकिन उस बच्ची को कुछ नहीं हुआ। ट्रेन नंबर 15204 (लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस) के चालक दल के सदस्यों ने तत्परता, सूझबूझ और मानवता की मिसाल पेश की।

घटना बछवाड़ा और तेघरा स्टेशनों के बीच की है। रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को एक तीन वर्षीय बच्ची की पटरी पर खेल रही थी। ललोको पायलट और सहायक लोको पायलट की सूझबूझ के कारण जान बचाई जा सकी। इस संबंध में बताया गया है कि ट्रेन के लोको पायलट आरएमपी यादव और सहायक लोको पायलट किशन कुमार ने असाधारण तत्परता और सूझबूझ का परिचय दिया।

लोको पायलट ने बताया कि शुक्रवार को वे गाड़ी लेकर बरौनी की ओर से जा रहे थे। उन्हें अचानक बच्ची को रेलवे ट्रैक पर दिख गई। बछवाड़ा और तेघरा स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर बीएच सिग्नल के पास किमी-191/10 पर बच्ची भटक कर ट्रैक पर आ गई थी। बच्ची पटरी पर खेलने में मशगूल थी। पटरी पर लड़की की मौजूदगी देखकर चालक दल ने आपातकालीन ब्रेक लगा दिया। इससे गाड़ी बच्ची तक पहुंचते पहुंचते रुक गई। जिससे छोटी बच्ची को सुरक्षित बचाया जा सका।

ट्रेन को लोको मोटिव नंबर 22944 द्वारा संचालित किया जा रहा था। घटना के बाद ट्रेन 07:15 से 07:20 तक उस स्थान पर खड़ी रही। इस दौरान ट्रेन के चालक दल ने लड़की को ट्रैक से उठा लिया और देखभाल में लग गए। अचानक ट्रेन रोके जाने से आसपास के लोग आ गए उसमें बच्ची के परिजन भी थे। बच्ची को इस प्रकार से देख वे रोने लगे और उसे उठाकर ले गए। उसके बाद पायलट दल ट्रेन को लेकर प्रस्थान कर गए।

चालक दल की प्रोफेशनल तत्परता और यात्री सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की वहां मौजूद लोगों ने सराहना ही। विभागीय की ओर से उन्हें सराहना भी मिल रही है। उनकी सूझबूझ और कर्तव्य के प्रति समर्पण भावना की चारों ओर तारीफ हो रही है। पूर्व मध्य रेलवे ने जनता से अपील की है कि रेलवे लाइन हमेशा फाटक से ही पार करें। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से अपने बच्चों और मवेशियों को रेलवे ट्रैक के पास न आने दें। रेलवे ट्रैक से बच्चों को जरूर दूर रखें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago