Bihar

नड्‌डा बोले- BJP किसी कंधे पर बैठकर चुनाव नहीं लड़ेगी: कहा- लालू परिवार महाभ्रष्ट, क्षेत्रीय पार्टियों का खत्म होना तय

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पटना में कहा- बिहार में एक ही परिवार के लालू, राबड़ी, तेजस्वी और मीसा भारती हैं। बाप, बेटा, मां और बेटी ये महाभ्रष्ट हैं। कल ही तो ये जमानत कराकर आए हैं।

नड्‌डा ने बिहार सरकार के साथ-साथ लालू परिवार और I.N.D.I.A गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। वे पटना के बापू सभागार में कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

जेपी नड्डा ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन तीन आधार पर टिका है। पहला- परिवारवाद, दूसरा- भ्रष्टाचार और तीसरा- तुष्टीकरण।

नड्डा ने कहा- बिहार सरकार लूट, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण में मस्त है। भाई को भाई से लड़ाने में मस्त है। अब ऐसी सरकारों को गुड बाय कहने का समय आ गया है और भारतीय जनता पार्टी को लाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी बिना किसी के कंधे पर बैठे चुनाव लड़ेगी और राज्य में सरकार बनाएगी।

क्षेत्रीय पार्टियों का समाप्त होना जरूरी

उन्होंने I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों को गिनाया और कहा कि ये परिवारवादी पार्टियां हैं। पहले ये क्षेत्रीय पार्टी बनते हैं और फिर परिवार की पार्टी बन जाते हैं, लेकिन भारत का लोकतंत्र परिवारवाद को कभी भी प्रश्रय नहीं देगा, विचारधारा को प्रश्रय देगा, इसलिए परिवारवाद और क्षेत्रीय पार्टियों का समाप्त होना जरूरी है।

दरभंगा AIIMS के लिए जमीन मांगते-मांगते थक गया

नड्डा ने कहा कि दरभंगा में मोदी जी ने AIIMS दिया। मैं हेल्थ मिनिस्टर था। नीतीश जी से जमीन मांगते-मांगते थक गया। आज भी उसका पैसा रखा हुआ है। जैसे ही जमीन मिलेगी। कम शुरू हो जाएगा। भ्रष्टाचार से जो आकंठ डूबा हो और तुष्टीकरण करे, ऐसी सरकार को गुड बॉय कहने क समय आ गया है।

सबसे ज्यादा ओबीसी सांसद बीजेपी में

नड्‌डा ने ओबीसी मामले पर I.N.D.I.A गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओबीसी को संवैधानिक दर्जा देने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया। केंद्रीय योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ ओबीसी को मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जितने कांग्रेस के सांसद हैं, उससे ज्यादा बीजेपी में ओबीसी के सांसद हैं। 27 ओबीसी मंत्री, 85 ओबीसी सांसद और 1000 से ज्यादा ओबीसी विधायक हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के इन हिस्सों में 1 मार्च को 6 घंटे तक लगातार बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, निपटा ले जरूरी काम

समस्तीपुर : शहर में 1 मार्च को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा 33 केवी…

3 घंटे ago

होली से पहले समस्तीपुर में नेशनल हाईवे किनारे खड़े ट्रक से 45 लाख की विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर : होली पर्व को लेकर राज्यभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत…

3 घंटे ago

ताजपुर रोड में लगा रहा भीषण जाम, भोला टॉकीज ROB पाइलिंग से थमी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड में शुक्रवार को भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा, अमन-चैन की मांगी गयी दुआ

समस्तीपुर : पवित्र माह रमजान-उल-मुबारक की रूहानी फिजा में शुक्रवार को दूसरे जुमे की नमाज…

4 घंटे ago

होली को लेकर मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार…

4 घंटे ago

शहर से सटे आधारपुर गांव में बच्चा चोरी की अफवाह पर हंगामा, बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने घेरा

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव में शुक्रवार को कथित बच्चा चोरी की…

4 घंटे ago