Bihar

जातीय गणना पर नीतीश की पार्टी में बगावत, जेडीयू सांसद ने रिपोर्ट खारिज कर पटना में बुला दी बैठक… 

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

बिहार में जाति गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी में ही इस पर बगावत हो गई है। जेडीयू के सांसद ने इस रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि जातीय गणना में तेली समाज की गिनती सही से नहीं की गई। इससे समाज के लोगों में रोष है। उन्होंने ऐलान किया कि पटना में 8 अक्टूबर को तेली-साहू समाज की बैठक होगी। उसमें जाति गणना फिर से कराने और तेली समाज को इंसाफ दिलाने की मांग की जाएगी।

जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि जातीय गणना रिपोर्ट में बिहार के अंदर तेली समाज की जो संख्या बताई गई है वो बहुत कम है। उन्होंने कहा कि जातिगत सर्वे में तेली समाज की गणना सही से नहीं की गई। तेली-साहू समाज के संयोजक होने के नाते उन्होंने सभी जिलों में लोगों से बात की। समाज के लोगों का स्पष्ट संदेश है, कहीं-कहीं मोहल्ले तो कहीं-कहीं पूरे टोले की गिनती छूट गई है।

पटना में 8 अक्टूबर को तेली समाज की बैठक

सांसद सुनील कुमार ने बताया कि पटना में 8 अक्टूबर को तेली समाज की बैठक बुलाई गई है। इसमें समाज के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस बैठक में हर जिले से लोग आएंगे। सीएम से सरकार द्वारा जारी जाति गणना रिपोर्ट की जांच की मांग की जाएगी। साथ ही दोबारा तेली-साहू समाज की फिर से गणना कराने की मांग भी रखी जाएगी।

बता दें कि इससे पहले बीजेपी, आरएलजेडी समेत अन्य पार्टियों के नेता भी बिहार सरकार की जाति गणना रिपोर्ट पर सवाल उठा चुके हैं। बीजेपी के कई नेताओं ने कहा कि उनके घर पर सर्वे करने कोई प्रगणक तक नहीं आया था।

Avinash Roy

Recent Posts

ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दामाद समेत दो गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…

20 मिनट ago

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

15 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

17 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

23 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

23 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

23 घंटे ago