बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से जारी शिक्षक बहाली परीक्षा के रिजल्ट को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। शिक्षक नियुक्ति को लेकर विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलवार है। इस बीच राज्य के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति को लेकर नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
मांझी ने कहा कि यह नियुक्ति रेलवे के ‘लैंड फॉर जॉब’ के तर्ज पर ‘मनी फॉर जॉब’ स्कीम के तहत की गई है। मांझी के आरोप पर जेडीयू ने भी पलटवार किया है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि जीतन राम मांझी सफल शिक्षक अभ्यर्थियों की योग्यता पर सवाल उठा रहे हैं।
बुधवार को राजधानी पटना में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान नीरज कुमार ने मांझी को चुनौती देते हुए कहा कि साक्ष्य के साथ कोई एक भी अभ्यर्थी ऐसा दिखाएं जिनका चयन किसी तरह की पैरवी से हुआ है। जेडीयू प्रवक्ता ने आगे कहा कि जीतन राम मांझी इस तरह का बयान देकर राजनीतिक बेईमानी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति मामले की उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता है. आरक्षण की अनदेखी कर यह नियुक्ति रेलवे के लैंड फॉर जॉब के तर्ज पर मनी फॉर जॉब स्कीम के तहत की गई है। पैसा दो सरकारी नौकरी लो घोटाले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। बिहार सरकार ने युवाओं का बेड़ा गर्क कर दिया है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…