Bihar

पत्रकारों से JDU के विधायक बोले- लहराएंगे पिस्टल, मेरे बाप हो क्या?; फिर गाली देते हए जदयू दफ्तर जा घुसे

पिछले दिनों भागलपुर के अस्पताल में इलाज के लिए पिस्टल लहराते हुए आने वाले जनता दल यूनाईटेड (JDU) के विधायक और सत्तारूढ़ दल के पूर्व मुख्य सचेतक नरेंद्र नीरज उर्फ गोपाल मंडल अब पटना स्थित पार्टी दफ्तर में भी पिस्टल लेकर आ रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को पार्टी दफ्तर के गेट पर यह स्वीकार किया कि वह पिस्टल लेकर अब भी आए हैं। अस्पताल में पिस्टल लहराए जाने पर बात शुरू हुई तो बोलने लगे- लहराएंगे पिस्टल। तुम रोकने वाले कौन? मेरे बाप हो क्या? इसके बाद वह लगातार गालियां देने लगे। मीडियाकर्मी सवाल पूछने लगे कि क्या जदयू में यही ट्रेनिंग मिल रही है? इसपर माहौल गरम होते देख सुरक्षाकर्मी उन्हें अंदर लेते गए। जाते हुए भी वह लगातार अपशब्द बोल रहे थे।

भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह नया बिहार है। न्यू बिहार अंडर मिस्टर नीतीश कुमार। एक विधायक हाथ पिस्टल लहरा रहा है। पत्रकारों को गोली दे रहा है। पूछने पर कह रहा है कि क्या कर लोगे, तुम मेरे बाप हो गया। नीतीश जी अब आप इस सुशासन के लिए जाने जाएंगे। शर्म आती है कि ऐसे ऐसे विधायक बिहार में है। और, हमारे राजा बैठ कर देख रहे हैं। बिहार में बहार हैं क्योंकि नाश कुमार है।

हॉस्पिटल में रिवॉल्वर लहराते दिखे थे गोपाल मंडल

दरअसल, तीन दिन पहले जदयू के दबंग और वरीय विधायक गोपाल मंडल हाथ में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर हॉस्पिटल में दिख थे। मीडिया ने जब सवाल पूछा कि आप खुले आम रिवॉल्वर लेकर क्यों घूम रहे हैं तो उन्होंने अंगिका भाषा में कहा, “हाथ म लैय के नय चलबै त भीतरी म लैय के चलबै।” कहने का मतलब यह था कि रिवाल्वर को हाथ नहीं रखेंगे तो क्या कमर में रखेंगे।

इतना ही नहीं गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि “पेहले चोर-बदमाश लगलो रहै छलै आब राजनीतिक लोग लागलो छै कि गोपाल मंडल एमपी नय बनै।” उनका कहना था कि जान के पीछे चोर-बदमाश लगे हुए थे और अब नेता लगे हुए है कि गोपाल मंडल सांसद नहीं बने।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

15 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

16 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

17 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

17 घंटे ago