Bihar

जेल में अय्याशी कर रहे थे लालू: जेल से सोनिया गांधी को फोन के खुलासे पर विजय सिन्हा बोले- सजा फिर से हो लागू

RJD सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार सनसनीखेज खुलासा करते हुए अपने लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर ली है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कबूल किया कि चारा घोटाला में सजा काटने के दौरान रांची की जेल से कांग्रेस नेताओं को फोन करते थे। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी से फोन पर बात कर अखिलेश सिंह को कांग्रेस का राज्यसभा सांसद बनाया। लालू यादव के इस बयान के बाद एक बार फिर सिायासी सरगर्मी बढ़ती नजर आ रही है। लालू के इस बायन पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने करारा हमला किया है।

“व्यक्ति जेल के अंदर अय्याशी कर रहा था”

बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने कहा, “जेल के अंदर लालू यादव को राजसी जिंदगी का अवसर मिलता था, सारी व्यवस्था रहती थी, फोन से सोनिया गांधी से बात करते थे। माननीय न्यायालय ने एक भ्रष्टाचारी को जेल में सुधारने के लिए भेजा था, उनके पाप के कर्मों का पश्चाताप करने के लिए भेजा था, लेकिन वह व्यक्ति जेल के अंदर अय्याशी कर रहा था, इसलिए जितनी सजा जेल के अंदर बीती है वह सजा फिर से इन पर लागू हो। लालू यादव के खुद के बयान पर न्यायालय संज्ञान लेकर इन पर एक्शन ले, ताकि अपराधियों का मनोबल गिरे।”

“इनको हमने जबरदस्ती सांसद बनाया है”

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में लालू प्रसाद यादव ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को लेकर ये बड़ा खुलासा किया। लालू यादव ने कहा कि अखिलेश सिंह को मैंने ही राज्यसभा सांसद बनाया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश मांग कर सांसद नहीं बने हैं। इनको हमने जबरदस्ती सांसद बनाया है।

लालू ने कहा कि ​जब मैं रांची जेल में था, तब अखिलेश मुझसे मिलने आए थे और किसी दूसरे को राज्यसभा सांसद बनाने की पैरवी कर रहे थे, लेकिन मैंने उन्हें कहा कि आप ही सांसद बन जाओ और इसके बाद मैंने वहीं से सोनिया गांधी से फोन पर बातकर अखिलेश सिंह को राज्यसभा सांसद बनाने के लिए पैरवी की।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

7 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

7 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

8 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

17 घंटे ago