Bihar

बिहार: छपरा में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई झड़प के बाद किया गया बैन

छपरा में मूर्ति विसर्जन को लेकर शुक्रवार की सुबह दो समुदायों के बीच झड़प हो गयी. जिसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम और वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. वहीं जिला प्रशासन की ओर से बड़ा फैसला अब लिया गया है. छपरा में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है. एहतियातन यह निर्णय लिया गया है. एसपी ने बताया कि आपसी सौहार्द कायम रहे इसलिए यह कदम उठाया गया है. दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी.

छपरा में जिला प्रशासन ने दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. यानी अब छपरा में दो दिनों तक सोशल मीडिया समेत इंटरनेट की किसी भी सेवा का लाभ लोग नहीं ले सकेंगे. जिला प्रशासन ने यह निर्णय मौजूदा हालात को देखते हुए लिया है. दरअसल, शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नयी बाजार मोहल्ले में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प हो गयी थी. दुर्गा प्रतिमा को लेकर जा रहे श्रद्धालुओं की झड़प दूसरे समुदाय के लोगों के साथ हो गयी. माहौल अधिक बिगड़ गया और रोड़ेबाजी शुरू हो गयी. इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये और उन्हें अस्पताल भेजना पड़ा था.

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही छपरा के पुलिस कप्तान गौरव मंगला मौके पर पहुंचे. उन्होंने अपनी मॉनिटरिंग में मूर्ति विसर्जन करवाया. बताया जा रहा है कि मामला बड़ा रूप ले सकता था. दोनों पक्ष अति उग्र हो चुके थे. समय रहते मामले को शांत करवा लिया गया. वहीं नयी बाजार इलाके को पुलिस छावनी के रूप में तब्दील देखा गया है. प्रशासन की टीम लगातार सुबह से कैंप कर रही है.

जिला प्रशासन ने अब एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी है. दरअसल, ऐसी संभावना भी होती है कि ऐसे माहौल में असमाजिक तत्व सक्रिय हों और माहौल बिगाड़ने के लिए लोगों को भड़काने का काम करें. इंटरनेट के माध्यम से गलत मैसेज प्रसारित किए जाने की संभावना रहती है. जिससे हिंसा भड़क जाती है. इसे रोकने के लिए इंटरनेट सेवा बैन किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

4 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

5 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

8 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago