इजराइल द्वारा हमास के खात्मे के लिए फिलिस्तीन के गाजा पर हमले को लेकर बिहार के पूर्णिया में भारी बवाल हो गया है। मामले को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए हैं। सड़कों पर हंगामा आगजनी और उपद्रव कर चंपाबाजार को बंद करा दिया गया। हालात को देखते हुए 13 थानों की पुलिस और भारी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ वरीय अधिकारी इलाके में कैंप कर रहे हैं। उपद्रव के दौरान एक युवक का सिर फट जाने की खबर है।
बवाल की वजह इंस्टाग्राम पर मामले को लेकर डाला गया एक पोस्ट है। एक युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बार बार पोस्ट डाला जा रहा था। शनिवार को इसे लेकर दूसरे पक्ष के युवकों ने विरोध शुरू किया। उसके बाद हुई मारपीट में एक युवक का सिर फट गया। रविवार को इसका रिएक्शन सड़कों पर देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने चंपानगर बाजार में दुकानों को बंद करा दिया और सड़कों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता देख जिला प्रशासन चौकस हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कई दिनों एक युवक पोस्ट कर रहा था। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। इजराइल को लेकर उसके द्वारा विवादित पोस्ट इंस्टाग्राम पर डालने के बाद दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। जिसमें एक पक्ष के एक आदमी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने रविवार के सुबह 6 से लेकर दोपहर 1 बजे तक बाजार को बंद करवाकर सड़क जाम कर दिया और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी चंपानगर ओपी प्रभारी को हटाने की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ राकेश रमण , एसडीपीओ पुष्कर कुमार समेत 13 थाना से पुलिस की टीम पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग मुख्य आरोपी के तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर डटे हुए थे ।
एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा है कि पोस्ट करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसे हिरासत में लेने के बाद पोस्ट डालने वाले युवक के समर्थक उग्र हो गए। आरोपी को छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे। दूसरे पक्ष में भी इसका रिएक्शन हो गया। उनकी और से भी बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शन करने लगे। दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने लगा तो पुलिस ने बीच में आकर मोर्चा संभाल लिया है। आधा दर्जन थानों की पुलिस चंपाबाजार और आस पास के इलाके में कैंप कर रही है। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस चौकस है। उन्होंने स्थिति को काबू में बताया लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद माहौल है शांतिपूर्ण
इस मामले में एसपी आमिर जावेद ने बताया कि इजराइल से संबंधित विवादित पोस्ट इंस्टाग्राम में डालने के बाद दो पक्षों में हल्की झड़प हुई थी। मुख्य आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है और फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस की गस्त कर रही है।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…