Bihar

संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम पर पूछे गए वो 10 सवाल जिसपर बिहार में मचा है बवाल! गिरिराज बोले-चेत जाओ हिंदुओ

बिहार के सरकारी स्कूल में संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम से जुड़े सवाल पूछे जाने को लेकर भाजपा ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है और इसे बिहार में संस्कृत का इस्लामीकरण कहा है. बता दें कि मामला बिहार के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में संस्कृत की परीक्षा से जुड़ा है जिसमें इस्लाम से जुड़े कई सवाल पूछे गए हैं. बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि लालू और नीतीश बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाने की कोशिश कर रहे हैं और संस्कृत का इस्लामीकरण करना चाह रहे हैं. गिरिराज ने लोगों से अपील की है कि अगर समय रहते नहीं जगे तो वह दिन दूर नहीं है जब सभी लोगों को नमाज पढ़ने जाना पड़ेगा.

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम से जुड़ा सवाल पूछा गया, वह चौंकाने वाला है. एक प्रश्नपत्र में 10 सवाल इस्लाम के रिति रिवाजों के बारे में पूछा गया है. संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष कहते हैं कि ये सिलेबस में है, लेकिन यह बिहार और सनातन को इस्लामीकरण करने की कोशिश की जा रही है. आने वाले दिनों में इसका पुरजोर तरीके से विरोध होगा.

उन्होंने कहा कि चाहे वह किसी भी जाति से हों अगड़ा हों या पिछड़ा अगर एकजुट होकर विरोध नहीं किया तो आने वाले दिनों में हर आदमी को नमाज पढ़ने जाना पड़ेगा. अगर नमाज पढ़ना है तो नीतीश कुमार जाकर पढ़ लें हमारे ऊपर इस तरह से प्रहार न करें. नीतीश कुमार की सरकार संस्कृत का इस्लामीकरण कर रही है. हमलोग गांव गांव जाकर संस्कृत के इस्लामीकरण का विरोध करेंगे.

बता दें कि केके पाठक ने जब से शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव का पद संभाला है तब से नए प्रयोग कर रहे हैं और इसको लेकर नए विवाद भी होते हैं. इसी तरह के एक नए प्रयोग के क्रम में केके पाठक ने आदेश दिया था कि बिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को अब हर महीने परीक्षा देनी होगी. इसी कड़ी में गुरुवार को 9वीं कक्षा में संस्कृत की परीक्षा हुई जिसमें इस्लाम से जुड़े कुल 10 सवाल पूछे गए जिसको लेकर अब बवाल खड़ा हो गया है. ये हैं वो सवाल.

संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम से जुड़े प्रश्न पूछे गए-

1. इफ्तार क्या होता है?
2. रोजा किस समय खोला जाता है, क्या देख कर खोला जाता है?
3. फितरा किसे कहते हैं?
4. ईद में क्या-क्या पकवान बनता है?
5. ईद कैसा पर्व है?
6. जकात किसे कहा जाता है?
7. मुसलमान का सर्वोत्तम पर्व कौन सा है?
8. ईद में कौन सा पकवान प्रसिद्ध है?
9. ईद में क्या-क्या होता है?
10. ईद पर्व क्या संदेश देता है?

इसको लेकर गिरिराज सिंह ने सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि लोग कहते हैं कि वे हिंदू मुसलमान की बात करते हैं, लेकिन गिरिराज सिंह हिंदू-मुसलमान नहीं करता है. जब हिंदुओं पर और सनातन धर्म पर प्रहार होगा तो खून का एक बूंद भी शरीर में रहेगा तो गिरिराज सिंह प्रहार करता रहेगा, ये बात नीतीश कुमार और लालू प्रसाद अच्छी तरह से सुन लें. चाहे दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन हो या शिवलिंग तोड़ने का मामला लग रहा है कि हम इस्लामिक स्टेट में रह रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

14 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago