Samastipur

गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने पर जोर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (RPCAU) पूसा द्वारा आयोजित गन्ना पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (AIRCP) की दो दिवसीय वार्षिक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान विशेषज्ञ द्वारा नई कृषि टेक्नोलॉजी को लागू करके गन्ने का उत्पादन बढ़ाने की अपील की। समापन भाषण देते हुए RPCAU के कुलपति पीएस पांडे ने कहा कि, भारत ने हाल के वर्षों में गन्ना अनुसंधान के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है।

पांडे ने कहा, “हमें भारत को दुनिया में नंबर एक स्थान पर ले जाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। वर्तमान में गन्ना उत्पादन में भारत ब्राजील के बाद दूसरे स्थान पर है।” उन्होंने कहा कि, गन्ना उत्पादन से जुड़ी समस्याओं का समाधान स्थानीय मिट्टी और जलवायु की स्थिति के अनुसार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, फसलों की जलवायु-अनुकूलनशील किस्में भी विकसित की जानी चाहिए।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के सहायक महानिदेशक डी के यादव और गन्ना अनुसंधान संस्थान के निदेशक ए के सिंह ने भी गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए अपनाई जाने वाली विभिन्न किस्मों और उचित तकनीकों पर प्रकाश डाला। गन्ना अनुसंधान केंद्र, लखनऊ के निदेशक, आर विश्वनाथन ने कहा कि, गन्ने की 144 किस्मों को AIRCP के माध्यम से विकसित किया गया है और उनमें से 82 को देश के विभिन्न हिस्सों में व्यावसायिक खेती के लिए केंद्रीय किस्म रिलीज समिति (सीवीआरसी) द्वारा जारी और अधिसूचित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

11 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

13 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

13 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

14 घंटे ago