आईसीसी वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने शानदार जीत दर्ज दी। और 7 विकेट से पाकिस्तान को मात दी। जिसका जश्न पूरे देश ने मनाया। वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर में जीत के बाद पटाखा फोड़ने को लेकर पुरानी गुदरी रोड में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। जमकर मारपीट के साथ रोड़ेबाजी भी की गई।
सूचना मिलने पर नगर, मिठनपुरा और सिकंदरपुर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी भी दलबल के साथ पहुंचे। दोनों पक्षों को शांत कराया गया। इसके बाद शांति समिति के सदस्यों के सहयोग से दोनों पक्षों को एक साथ बैठाया गया।
एएसपी नगर अवधेश दीक्षित ने दोनों पक्ष के लोगों को गले मिलवाकर गिले-शिकवे दूर कराया। पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही है। बताया गया कि टीम इंडिया की जीत के बाद कई युवकों ने पुरानी गुदरी रोड में शौचालय मोड़ के पास पटाखा फोड़ना शुरू कर दिया। यहां कुछ लोगों ने पटाखा फोड़ने से मना करते हुए कहा कि छोटे बच्चों और दिल के मरीज को आतिशबाजी से परेशानी होगी।
इस पर पटाखा फोड़ रहे युवकों को लगा कि जान बूझकर उन्हें रोका जा रहा है। वह नहीं मानें तो दोनों ओर से कई लोग पहुंच गए। मारपीट शुरू हो गई। कुछ युवकों ने रोड़ेबाजी भी की। हालांकि मारपीट में कोई घायल नहीं हुआ है। उठापटक के कारण कुछ लोगों को चोट लगी है। एएसपी ने बताया कि मोहल्ले में पुलिस जवान एहतियातन कैंप करेंगे। इलाके में शांति व्यवस्था कायम है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…
समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को मुफ्फसिल थाने पर वार्षिक निरीक्षण कर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ गांव के वार्ड संख्या-8 में…
समस्तीपुर: जिले के खिलाड़ियों के लिए शहर के पटेल मैदान में 16 से 18 अप्रैल…
भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के क्लर्क और स्टेनो को निगरानी ने सोमवार को कार्यालय…
पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी…