Bihar

बिहार: तुमलोग हिंदुओं को बेचकर राज कर रहे हो, बीजेपी सांसद पर भड़के स्वामी रंगनाथाचार्य

बिहार के गया में औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह को एक महंत स्वामी रंगनाथचार्य ने जमकर डांट पिलाई. औरंगाबाद सांसद ने जैसे ही संत के पैर छुए. वैसे ही वह आग बबूला हो उठे और पूछ डाला यहां क्या करने आए हो. हिंदुओं के नाम पर कलंक हो. तुम लोग हिंदुत्व के रक्षक नहीं बल्कि भक्षक हो. आज यहां किस लिए आए हो. इस दौरान सांसद सुशील सिंह सिर्फ गिड़गिड़ाते दिखे. अंत में संत ने अपने शिष्यों को सांसद को प्रसाद देने को कहा. इसके बाद सांसद प्रसाद लेकर सीधे लौट गए.

बीजेपी सांसद पर भड़के स्वामी रंगनाथाचार्य :

दरअसल बिहार के गया जिले के टिकरी के रामेश्वर बाग में बीते 29 जून से चातुर्मास महायज्ञ का आयोजन किया गया था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को हुआ है. समापन में औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह टिकरी के रामेश्वर बाग प्रवचन करने वाले संत स्वामी रंगनाथचार्य से आशीर्वाद ग्रहण करने आए थे. दिव्य चातुर्मास व्रतानुष्ठान सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के बाद वो स्वामी रंगनाथचार्य का आशीर्वाद लेने उनकी कुटिया में पहुंचे, लेकिन उन्होंने कुटिया में पहुंचकर जैसे ही स्वामी जी के पैर छुए. वैसे ही स्वामी जी सांसद पर बरस पड़े और उन्हें खूब खरी खोटी सुना दी.

‘हिंदुओं को बेच कर राज कर रहे हो..’ :

स्वामी रंगनाथचार्य ने आगे कहा कि, आप किस लिए आए हैं. सांसद ने कहा कि दर्शन करने के लिए, इस पर संत आगबबूला हो उठे और कहा कि जब हमला हुआ था उस समय कहां थे, उसमें मर जाते तब. सुनो तुम लोग सिर्फ हिंदुओं को बेच रहे हो. हिंदुओं के नाम पर राजनीति कर रहे हो. तुम्हारा थानेदार एसपी ने कुछ काम किया है क्या, तेज आवाज में संत की यह बातें औरंगाबाद सांसद हाथ जोड़कर सुनते रहे.

किस बात से नाराज थे स्वामी रंगनाथचार्यः

दरअसल बीते 2 जुलाई 2023 को स्वामी रंगनाथचार्य पर हमला हुआ था, लेकिन इस घटना के बाद इनकी टोह लेने सांसद संत के पास नहीं आए थे और आज जब महायज्ञ के दौरान सांसद को सामने देखा तो संत उन पर भड़क उठे. बता दें कि गया का टिकारी का इलाका औरंगाबाद संसदीय लोकसभा क्षेत्र में आता है. जिसके सांसद सुशील सिंह हैं. संत का सांसद को डांटते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट भी होने लगे हैं. फिलहाल यह वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

2 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

3 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

7 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

23 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

24 घंटे ago