Bihar

तेजस्वी के लिए नीतीश कर रहे सबकुछ, बोले CM …. इ तो हमारा बच्चा है इसी के लिए न साथ काम कर रहे हैं यही सबकुछ है

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी थोड़ी देर पहले मीडिया के सामने एक बड़ा बयान दे दिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव बच्चा है, वहीं सबकुछ है। ये बच्चा हमारा सबकुछ है। वहीं मोतिहारी में बीजेपी पर दिए गए खुद के बयान पर नीतीश कुमार ने सफाई दी है।

सीएम नीतीश कुमार कहा कि बीजेपी के साथ दोस्ती बकवास है। हमलोग बिहार के विकास के लिए जुटे हुए हैं। मेरा बयान बीजेपी के लिए कुछ नहीं था। मेरे दिए हुए बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को लेकर सीएम नीतीश ने कहा कि वो मेरे अच्छे दोस्त थे और उनको उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया तो दुख हुआ था। लेकिन कुछ न कुछ बोलते रहते हैं ताकि मीडिया में बने रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम तो बस इसीलिए बिहार की बात करते हैं क्योंकि बिहार में विकास हो। कौन क्या बोलता है उससे हमें कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने पत्रकारों पर फिर से कहा कि आप लोग पर तो कब्जा कर लिया गया है। आप लोग वहीं छापते हैं जो ऊपर से कहा जाता है। उन सभी चीजों से आजादी दिलानी है। तब जाकर आपलोग सही खबर छापिएगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो हमेशा याद दिलाते रहते हैं कि बिहार के लिए कितना अच्छा-अच्छा काम किए हैं। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी टिप्पणी से कोई लेना-देना नहीं है। हम सिर्फ बिहार के हित में काम करने में लगे रहते हैं। हमारी दिलचस्पी जो है वो सिर्फ काम करने में है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

8 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

9 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

18 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago