Bihar

जब एक ही ट्रैक पर आ गईं दो ट्रेनें.. लोको पायलट ने दिखाई सूझबूझ; बिहार में बड़ा रेल हादसा टला

बिहार के नालंदा में एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टल गया. दरअसल अचानक दो ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं, लेकिन ट्रेन ड्राइवर की समझ से दोनों ट्रेनें टकराने से बच गईं. वरना सैकड़ों यात्रियों की जानें जा सकती थीं. लोको पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. इस घटना में स्टेशन मास्टर की लापरवाही की बात सामने आ रही है.

एक ही ट्रैक पर आ गई दो ट्रेनेंः

जानकारी के मुताबिक मगध एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर पटना होते हुए इस्लामपुर को जाने के लिए हिलसा रेलवे स्टेशन के रेलवे लाइन पर खड़ी थी. इस दौरान इस्लामपुर की ओर से मालगाड़ी दहियावां की ओर जाने के लिए हिलसा स्टेशन पहुंच गई. हालांकि ट्रेन के पायलट की सूझबूझ के कारण मालगाड़ी ट्रेन धीमी कर ली गई, जिससे मगध एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टक्कर होने से बच गई. एक ही ट्रैक पर ट्रेन के आने की जानकारी जैस ही स्थानीय लोगों को मिली, उनका हुजूम रेलवे ट्रैक पर उमड़ पड़ा.

हिलसा स्टेशन मास्टर की लापहवाहीः

आपको बता दें कि दुर्गापूजा, दीवाली और छठ पूजा के अवसर पर भारी संख्या में परदेशी घर परिवार के साथ त्यौहार मनाने लौटते हैं. इसको लेकर ट्रेनों में खचाखच भीड़ होती है. यात्रियों ने बताया कि बड़ा हादसा होने से टल गया है, लेकिन यह हिलसा रेलवे स्टेशन की लापरवाही के कारण हुआ है. अगर यह टक्कर होती तो सैकड़ों लोगों की जान जा सकती थी. यात्रियों ने बताया कि बड़ा हादसा होने से यह टल गया है, लेकिन यह हिलसा रेलवे स्टेशन मास्टर की लापरवाही के कारण हुआ है. वहीं, हिलसा स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मी कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए.

“अगर यह टक्कर होती तो सैकड़ों लोगों की जान जा सकती थी. हिलसा के रेलवे स्टेशन पर दो ही रेलवे लाइन है. जिनमें एक नंबर पर मगध एक्सप्रेस खड़ी थी और दूसरे प्लेटफार्म पर पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी. मगध एक्सप्रेस जिस पर खड़ी थी उसी पर एक मालगाड़ी सामने से आ गई. ये तो गनीमत थी कि मालगाड़ी के ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया. वरना अनहोनी होने से कोई नहीं रोक सकता”- रेल यात्री

“हिलसा और जूनियर रेलवे हॉल्ट के बीच में रेलवे प्लेटफार्म पर मरम्मत का भी काम चल रहा है. जिसके कारण मालगाड़ी ट्रेन धीमी गति से आ रही थी, इससे मालगाड़ी ट्रेन का ड्राइवर ब्रेक लगाने पर सफल हो गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था”- कर्मी, रेलवे विभाग

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

9 मिनट ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

31 मिनट ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

56 मिनट ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

10 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

20 घंटे ago