Bihar

बिहार: छोटे देवर से शादी के लिए दो भाभी आपस में भिड़ीं; हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच जमकर चले लात-घूंसे

बिहार के नालंदा से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां देवर से शादी करने के लिए दो भाभियों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों भाभी अपने छोटे देवर से शादी करना चाहती थीं. उसी को लेकर दोनों के बीच जमकर बवाल हुआ.

देवर से शादी के लिए दो भाभियां आपस में भिड़ीं

यह पूरा मामला हिलसा के मलामा गांव का हैं. यहां रहने वाले हरेंद्र पासवान के बड़े भाइयों की पत्नियां उससे शादी करना चाहती थी. उसके एक भाई की बीमारी से मौत हो चुकी. इसलिए मायके और गांव वाले चाहते थे कि विधवा की शादी उसके देवर से करा दी जाए. वहीं दूसरे भाई की पत्नी संपत्ति के लालच में अपने देवर से शादी करना चाहती थी. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि पहले दोनों महिलाओं कहासुनी हुई और बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंची. दोनों ने बीच एक दूसरे पर जमकर लात घूसों से एक दूसरे को पीटा. इस मारपीट में दोनों को हल्की चोटों भी आई हैं. मौके पर कुछ लोगों के सहयोग से इस मामले को शांत कराया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

छोटे देवर से हुई विधवा भाभी की शादी

इस मामले पर थानाध्यक्ष गुलाम सरावर ने फोन पर बताया की ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से विधवा भाभी के साथ देवर की शादी करा दी गई. क्योंकि तीसरा बेटा हिरेंद्र पासवान पढ़ाई-लिखाई के चलते अभी तक कुंवारा था. बड़े और मंझले बेटे की तीन-तीन संतानें भी हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

8 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से 17…

9 घंटे ago

पौधों के साथ पर्यावरण प्रहरी बने उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम के छात्र, 200 से अधिक पौधों का रोपण

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम स्थित प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यालय के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के प्रमुख बाजार से नालों व सड़क पर से हटाए जाएंगे अतिक्रमण

समस्तीपुर : शहर के प्रमुख बाजार से नालों व सड़क पर से हटाए जाएंगे अतिक्रमण…

15 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में रोजाना सुबह-शाम सफाई का निर्देश, घर-घर से गीला और सूखा कचड़ा अलग-अलग एकत्र करने के लिए सख्त निर्देश

समस्तीपुर : नगर निगम, समस्तीपुर में नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शनिवार को शहरी सफाई…

17 घंटे ago