Categories: BiharNEWS

डरिए नहीं लालू जी, नीतीश को धक्का देकर तेजस्वी को CM बना लीजिए, बीजेपी का गेट बंद है- गिरिराज सिंह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीजेपी से आजीवन दोस्ती रखने के बयान पर सियासत चरम पर है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अब इस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को डराने के लिए नीतीश ऐसा कह रहे हैं। उन्होंने लालू से कहा है कि वे नीतीश से डरे नहीं बल्कि उन्हें धक्का देकर बाहर निकालें और अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठाएं। नीतीश के लिए बीजेपी के खिड़की-दरवाजे बंद हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार का बीजेपी प्रेम नहीं छलक रहा है, बल्कि छक्का-पंजा की लड़ाई चल रही है। जब-जब लालू यादव, नीतीश पर लगाम कसते हैं, तब वे कहते हैं कि मैं बीजेपी में चला जाऊंगा। गिरिराज ने कहा कि नीतीश ‘मैं मायके चली जाऊंगी, तुम देखते रहियो’ कहकर लालू को डराते हैं।

उन्होंने कहा कि अब उनके पास बचा क्या है, बीजेपी का दरवाजा उनके लिए बंद है। अटलजी को मरे हुए कितने साल हुए, लेकिन अब जाकर वे उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि देने गए। इसी तरह लालू यादव को डराने के लिए इस साल उन्हें दीनदयाल उपाध्याय याद आए।

बीजेपी से दोस्ती वाले बयान पर नीतीश ने दी सफाई, जानिए क्या कहा

गिरिराज सिंह ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के सीट बंटवारे को लेकर लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच तालमेल नहीं बैठ रहा है। इसी लिए नीतीश बार-बार बीजेपी में जाने की बात कह कर लालू को डरा रहे हैं। दूसरी ओर, लालू अपने बेटे तेजस्वी यादव के लिए चिंतित है, कि कहीं वो आधे रास्ते में मुख्यमंत्री बनते-बनते न रह जाएं।

गिरिराज ने लालू यादव से कहा कि अगर वो उन्हें बुलाएं तो समझाएंगे कि नीतीश कुमार को धक्का देकर बाहर कीजिए और अपने बेटे को गद्दी पर बैठाइए। नहीं तो नीतीश गद्दी देने वाले नहीं हैं। क्योंकि वे अंग्रेजों के जमाने के सत्ता परस्त हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

8 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

9 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

18 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago