Bihar

रिहाई के बाद पहली बार मुख्यमंत्री से मिले आनंद मोहन: सीएम हाउस में 20 मिनट हुई बातचीत; सियासी चर्चा तेज

जेल से रिहा होने के बाद पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन ने पहली बार सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है। गुरुवार को आनंद मोहन नीतीश कुमार से मिलने सीएम हाउस पहुंचे। दोनों के बीच 20 मिनट तक बातचीत हुई है।

ठाकुर विवाद के बाद भी आनंद मोहन की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहली मुलाकात है। मुलाकात को लेकर सियासी गलियारे में कई मायने निकाले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में ठाकुर का कुआं कविता पढ़ी थी। इसके बाद आनंद मोहन के बेटे और राजद विधायक चेतन आनंद ने मोर्चा खोला था। विवाद बढ़ा तो राजद सुप्रीमो और तेजस्वी यादव मनोज झा के साथ खड़े हुए और चेतन आनंद और आनंद मोहन को नसीहत भी दी थी। इसके बाद आनंद मोहन की सीएम नीतीश से मुलाकात को लेकर कई मायने निकाले जा रहे हैं।

जातीय गणना को लेकर बिहार सरकार की तारीफ की थी

बताया जा रहा है कि जातीय गणना के आंकड़ों को लेकर भी सीएम से पूर्व सांसद की बातचीत हुई है। मुलाकात से एक दिन पहले मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सांसद आनंद मोहन ने जाति आधारित गणना को लेकर बिहार सरकार की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि गणना करवाकर सरकार ने अच्छा काम किया है। हालांकि, इसमें कुछ त्रुटियां है, जिसे सुधारने की जरूरत है। जाति आधारित गणना, आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति को देखते हुए की जानी चाहिए थी, इसमें कुछ चूक हो गई।

आनंद मोहन ने जीभ खींचने की कही थी बात

राज्यसभा में 21 सितंबर को आरजेडी राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए ठाकुरों पर कविता सुनाई थी। आरजेडी के ही विधायक और आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद आनंद मोहन भी खुलकर मनोज झा के खिलाफ बोलते नजर आए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- अगर मैं होता राज्यसभा में तो जीभ खींचकर आसन की तरफ उछाल देता, सभापति की ओर। आप इतने बड़े समाजवादी हो तो झा क्यों लगाते हो। आप पहले अपने अंदर के ब्राह्मण को मारो। रामायण में ठाकुर, महाभारत में ठाकुर, सभी कथा में ठाकुर। मंदिर में ठाकुर हैं कहां-कहां से भागोओ। इधर, आरजेडी विधायक चेतन आनंद मोहन ने कहा क आप ब्राह्मण हैं इसलिए आपने ब्राह्मणों के विरोध में कविता नहीं पढ़ी।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

8 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

8 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

9 घंटे ago