Bihar

Lok Sabha 2024: नीतीश यूपी के फूलपुर से क्यों लड़ेंगे चुनाव? चिराग पासवान ने बता दी वजह; कही बड़ी बात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार से सीएम नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश के फूलपुर से एनडीए को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरेंगे। यूपी के नेताओं के साथ पटना में उनकी बैठक भी इसे लेकर हुई। जदयू के भीतर इसे लेकर तैयारी करने की बात कही जा रही है। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इसे लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने सीएम के बिहार छोड़कर यूपी से चुनाव लड़ने की वजह भी बताई है।

रविवार को हाजीपुर पहुंचे चिराग पासवान चिराग पासवान ने कई इलाकों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की जिसमें नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला। चिराग पासवान ने कटाक्ष किया कि नीतीश कुमार बिना चुनाव लड़े ही पिछले 18 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए हैं। कारण यह है कि बिहार के किसी भी सीट पर चुनाव लड़ते तो उनकी जीत नहीं होती।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर सेफ गेम खेलने की तैयारी की है। लोकसभा के लिए वह बिहार के किसी भी सीट पर लड़ते हैं तो उनकी करारी हार होगी। इसीलिए नीतीश कुमार बिहार के बाहर दूसरे प्रदेश में अपने लिए जीत की बेहतर संभावना की तलाश कर कर रहे हैं। उन्हें यह भी चिंता है कि लोकसभा चुनाव हार गए तो इंडिया गठबंधन में भी किरकिकी हो जाएगी। अभी तक यह भी तय नहीं हो सका है कि सीएम चुनाव लड़ेंगे भी या नहीं।

चिराग पासवान ने बिहार की विधि व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर का बुरा हाल है। बिहार नीतीश कुमार के हाथों से निकल चुका है। वह इसे संभाल नहीं पा रहे हैं। इस वजह से अपराधियों का बोलबाला हो गया है। राज्य में आए दिन लगातार लूट, हत्या, अपराध और बलात्कार जैसी आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन सरकार इन पर रोक लगाने में विफल हैं।

आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह द्वारा हिंदू देवी दुर्गा जी को काल्पनिक बताने पर चिराग ने उनपर भी हमला किया। कहा कि यह लोग चर्चा में बने रहने के लिए हमेशा विवादित बयान देते रहते हैं। कभी सनातन धर्म को गाली देते हैं तो कभी रामचरितमानस पर सवाल करते हैं तो कभी दुर्गा पर विवादित बयान देते हैं। यह उनकी पार्टी की सोची समझी रणनीति है। लेकिन जनता सबकुछ समझ रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

2 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

2 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

7 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

10 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

14 घंटे ago