Bihar

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 8 प्रस्तावों पर लगी मुहर, प्रमोशन में योग्य कर्मियों को मिलेगा प्रभार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। जिसमें 8 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। राज्यकर्मियों को लिए बड़ा ऐलान हुआ है। राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य के सभी प्रोन्नति के योग्य पदाधिकारियों व कर्मचारियों को वेतनमान सुविधाओं समेत प्रोन्नति की सारी सुविधाएं देने का निर्णय किया है। इससे चार लाख से ऊपर सभी राज्य कर्मियों की एक साथ प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा विशेष आधारभूत संरचना योजना 2022-226 के तहत जिला पुलिस की मजबूती के लिए 37 करोड़ 83 लाख,17 हजार 657 रूपए की नई कार्य योजना को स्वीकृति दी गई है।

वहीं बिहार पंचायत सेवा नियमावली 2010 के नियम 2,3,4 और 7 में संशोधन को स्वीकृत मिल गई है। स्वास्थ्य विभाग में 149 पदों के सृजन को स्वीकृत मिल गई है। साथ ही इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के विस्तार की योजना को मंजूरी दी गई। जिसके ये संस्थान संपूर्ण उत्तर पूर्व भारत में सरकारी क्षेत्र का सबसे बड़ा नेत्र चिकित्सा संस्थान बन जाएगा। जिसमें 12 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 154 बेड क्षमता होगी संस्थान का अपना रिसर्च विंग एवं 24 घंटे इमरजेंसी की सुविधा होगी। राज्य के सभी राजकीय दंत महाविद्यालयों में 14 मार्च 2023 से निर्धारित नामांकन और अन्य शुल्क के अनुरूप स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में एडमिशन को मंजूरी मिली है।

वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से जीएफआर 2017 के नियम 144 के संशोधन के अनुपूरू बिहार वित्त नियमावली 1950 के नियम-30 में संशोधन के स्वीकृति मिल गई है। धान एवं गेहूं खरीद के लिए बिहार राज्य सरकारी बैंक को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, नाबार्ड अन्य वित्तीय संस्थाओं से 8000 करोड रुपए ऋण प्राप्त करने के लिए राजकीय गारंटी को मंजूरी

आपको बता दें तीन दिनों के भीतर नीतीश कैबिनेट की ये दूसरी बैठक है। इससे पहले मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई थी। जिसमें 18 अहम फैसलों को मंजूरी मिली थी।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

6 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

11 घंटे ago