Bihar

बिहार: हेलो, जल्दी मेरे घर आ जाओ; गर्लफ्रेंड ने बुलाया, परिजनों ने काट दिया बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट, कराह रहा युवक

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है। एक लड़की ने अपने प्रेमी को घर बुलाया जहां उसके परिवार वालों ने मिलकर लड़के का प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोग हैरत में हैं।

घटना नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के परिजनों ने घर में पुत्री के प्रेमी को पहले जमकर पीटा। फिर उसका गुप्तांग काट डाला। खून से लथपथ प्रेमी गोला रोड स्थित अपने घर पहुंचा। यहां से उसे गंभीर स्थिति में उसके परिजनों ने बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। लड़के की हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

इस मामले को पहले मैनेज करने की काफी कोशिश की गई। जब बात नहीं बनी तो गुरुवार देर शाम में मामला नगर थाने पहुंचा। प्रेमिका और प्रेमी का परिवार आपस में कारोबार से जुड़ा है। इस वजह लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे से काफी दिनों से जुड़े हैं।

प्रेमी के पिता ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए नगर थाने में आवेदन दिया है। इसमें प्रेमिका पर साजिश रचकर कॉल कर युवक को घर बुलाने का आरोप लगाया गया है। वहीं, मारपीट करने और गुप्तांग काट देने का आरोप प्रेमिका के माता-पिता और भाई पर लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमी के पिता ने आवेदन दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का बयान दर्ज करेगी।

प्रेमी युवक के पिता ने बताया कि उनका लड़का जिम जाने के लिए घर से निकला। लड़की ने उसे साजिश के तहत बहाना बनाकर घर बुलाया और कांड को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि कई सालों से दोनों के बीच प्रेम संबंध है। लड़की के परिजन इसे स्वीकार नहीं कर रहे थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

6 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

11 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

11 घंटे ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

12 घंटे ago