Bihar

BPSC TRE PRT Result: प्राथमिक शिक्षक पदों में बीएड पास अभ्यर्थियों लेकर आयोग ने स्पष्ट की स्थिति, देखिए नोटिस…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार लोक सेवा आयोग ने 1.70 लाख पदों पर चल रही शिक्षक भर्ती का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया है। आयोग ने कुछ विषयों का परिणाम 17 अक्टूबर को, कुछ विषयों का परिणाम 18 अक्टूबर 2023 को जारी कर दिया। इसी बीच पसोपेश में बैठे बीएड पास अभ्यर्थियों को लेकर भी अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

आयोग ने 18 अक्टूबर 2023 की शाम को प्राथमिक शिक्षक भर्ती में बीएड पास अभ्यर्थियों को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। बीपीएससी के इस नोटिस में कहा गया है कि बिहार राज्य विद्यलय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानान्तरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) नियमावली 2023 के तहत प्राथमिक शिक्षक (वर्ग 1-5) के पदों पर नियुक्ति नियमावली 2023 की कण्डिका-5 (ii) में NCTE द्वारा समय-समय पर निर्धारित शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योगयता धारित करता हो अंकित है।

ऐसे में शिक्षक प्रशिक्षण के किसी भी उपाधि के मान्यता के बिन्दु पर अथवा किसी उपाधि विशेष की समतुल्यता के बिन्दु पर किसी प्रकार के विवाद की स्थिति में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के परामर्श से विभाग का निर्णय अंतिम होगा।

आयोग ने कहा है कि इस संबंध में राज्य सरकार ने द्वारा 29 मई 2023 को निर्णय लिया गया था कि एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से शिक्षा स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो उसे कक्षा (1-5) तक पढ़ाने के लिए विद्यालय अध्यापक के रूप में नियुक्त किया जा सकेगा। स्पष्ट किया गया है।

लेकिन हाल में सुप्रीम कोर्ट में दायर विभिन्न याचिकाओं पर आए फैसले में एनसीटीईटी के 2018 की अधिसूचना को रद्द कर दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि बिहार सरकार इसमें पार्टी नहीं है इसलिए अदालत बिहार में चल रही भर्ती को लेकर कोई कमेंट नहीं करेगी। लेकिन अदालत को उम्मीद है कि बिहार सरकार भी इस फैसने को संज्ञान में रखेगी।

बीपीएससी ने अपने नोटिस के अंत में कहा कि फिर भी यदि इससे संबंधित किसी अन्य मामले में मननीय सुप्रीम कोर्ट अथवा सक्षम न्यायालय अथवा आदेश पारित होता है तो इसके फलाफल से परीक्षाफल प्रभावित होगा। आपको बता दें कि बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्राथमिक पदों के आवेदन करने वालों में करीब 3.5 लाख बीएड पास अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

38 मिनट ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

5 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

10 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

10 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

11 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

11 घंटे ago