Bihar

बिहार के CM नीतीश कुमार ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, पर इस मामले में श्रीकृष्ण सिंह से हैं पीछे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने 17 साल 56 दिन तक राज्य का कमान संभालने का रिकॉर्ड बनाया है. इसके पहले यह रिकॉर्ड श्रीकृष्ण सिंह के नाम दर्ज था जो 17 साल 52 दिन तक राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर काबिज थे. हालांकि श्री कृष्णा सिंह लगातार सीएम बने रहने में नीतीश कुमार से कही आगे हैं. दरअसल नीतीश कुमार जहां 8 साल 239 दिनों तक बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहे. वहीं श्रीकृष्णा सिंह लगातार 14 साल 314 दिनों तक राज्य के मुख्यमंत्री थे.

पहली बार नीतीश कुमार 3 मार्च 2000 को बिहार के मुख्यमंत्री बने थे लेकिन बहुमत हासिल नहीं करने के कारण 7 दिनों के बाद ही 10 मार्च को उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था. दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने 2005 में बीजेपी के साथ सरकार बनाई थी. 24 नवंबर 2005 को उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और 24 नवंबर 2010 तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहे. तीसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार द्वारा 26 नवंबर 2010 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली गई.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2014 में जब बीजेपी से अलग होकर राजद के साथ सरकार बनाई. लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन करने के बाद नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया गया था. इसके बाद कुछ मतभेद की वजह से जीतन राम मांझी को पद त्यागना पड़ा था. इसके बाद 22 मार्च 2015 को नीतीश कुमार ने चौथी बार सीएम पद के शपथ ली और 19 नवंबर 2015 तक अपने पद पर बने रहे.

पांचवीं बार नीतीश कुमार ने राजद के साथ चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. चुनाव में जीत के बाद 20 नवंबर 2015 को मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने पांचवीं बार शपथ ली. राजद से मतभेद होने के बाद 26 जुलाई 2017 को एक बार फिर से नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. 27 जुलाई 2017 को भाजपा के साथ मिलकर नीतीश ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 16 नवंबर 2020 को नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस चुनाव में हालांकि जदयू को सीट कम मिली. लेकिन, इसके बावजूद मुख्यमंत्री के पद पर नीतीश कुमार ही काबिज हुए. 2022 में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से सीएम पद से इस्तीफा दे दिया और महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार की सत्ता पर काबिज हुए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में डायल-112 की गाड़ी के महज कुछ ही दूरी पर 4 लाख छीनकर भागे बदमाश; पुलिस ने सातनपुर तक किया पीछा, फिर भी भाग निकले अपराधी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…

1 घंटा ago

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

13 घंटे ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

14 घंटे ago