वीआईपी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बीजेपी पर एक बार फिर से बड़ा हमला बोला है। सहनी ने माउंटेनमैन दशरथ मांझी को याद करते कहा कि भाजपा अगर पहाड़ है, तो हम निषाद हैं, बिना तोड़े, छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि हम अपने अधिकार लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे। सहनी ने कहा कि वह दिन चला गया जब राजा के घर में ही राजा पैदा होता था, अब जिसके पास वोट है वही पीएम और सीएम बनेगा।
मुकेश सहनी नेकहा कि निषाद मेरे लिए जाति नहीं, मेरा परिवार है और परिवार की बात करना अगर अपराध तो यह अपराध मैं बार-बार करूंगा। सहनी ने एक बार फिर दोहराया कि कई अन्य राज्यों में निषाद को आरक्षण मिला हुआ है, लेकिन आज बिहार, यूपी और झारखंड में इस आरक्षण को लेकर हमलोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों को लालू प्रसाद, स्वर्गीय रामविलास पासवान, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और मायावती का उदाहरण देते हुए पार्टी को मजबूत करने की अपील की।
सहनी ने कहा कि जो हमारी सुनेगा उसकी हम सुनेंगे और जो हमारी नहीं सुनेगा उसकी हम भी नहीं सुनेंगे। सहनी ने केंद्र सरकार को साफ लहजे में संदेश देते हुए कहा कि आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं और गठबंधन नहीं तो वोट नहीं और वोट नहीं तो दिल्ली की सरकार भी नहीं।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…
नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…
समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…
पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…