Samastipur

समस्तीपुर शहर के गोला रोड में बदमाशों ने पहले शर्ट पर फेंका गुटका का थूक, फिर चकमा दे उड़ा लिया साढ़े तीन लाख रुपये

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड में बदमाशों ने चकमा देकर एक शक्स से साढ़े तीन लाख रुपए लेकर फरार हो गया। पीड़ित की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड संख्या-16 निवासी चंद्रमणी राय के रूप में हुई है। घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन दिया है।

बताया जाता है कि पीड़ित युवक घर निर्माण को लेकर बुधवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से साढ़े तीन लाख रुपए लेकर बाइक पर बैठ से घर लौट रहा था। जैसे ही गोला रोड के पास पहुंचा तो बदमाशों ने उसके ऊपर गुटका का थूक फेंक दिया। फिर आगे बढ़ कर सॉरी बोल उसे कपड़ा धुलवाने लगा। इसी बीच झोला से रुपए लेकर बाइक से फरार हो गया। इस दौरान वहां पर दो अन्य बाइक सवारों की गतिविधि भी संदिग्ध देखी गई है। वहीं इसको लेकर नगर थाना की पुलिस का बताना है कि मामले जांच की जा रही। मामले को लेकर आवेदन भी दिया गया है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है।

यहां देखें CCTV फुटेज…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

10 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

10 घंटे ago