Bihar

बिहार में राजस्व और भूमि विवाद सुलझाने के लिए शुरू होंगे कॉल सेंटर, दाखिल-खारिज में लगेंगे सिर्फ इतने दिन…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता ने बुधवार को अपने विभाग के ऑनलाइन होने से लोगों को होने वाले फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर विभाग की समीक्षा की जा रही है. उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग में दाखिल खारिज से संबंधित मामले का निपटारा तेजी से किया जा रहा है.

अब 35 दिनों में दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसके अलावा विवादित जमीन की दाखिल-खारिज की प्रक्रिया भी 75 दिनों में पूरी की जाएगी. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि राजस्व विभाग में विवादों के निपटारे तथा समस्याओं को सुनने के लिए जल्द ही कॉल सेंटर की स्थापना की जाएगी, जिसके माध्यम से सुनवाई और कार्रवाई में तेजी आयेगी.

कॉल सेंटर से होगा म्यूटेशन व जमाबंदी संबंधी शिकायतों का सुधार

आलोक कुमार मेहता ने बताया कि जमीन संबंधी समस्याओं के निदान को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा एक कॉल सेंटर की सेवा शुरू की जा रही है. जमीन को लेकर विभाग में एक केंद्रीयकृत कॉल सेंटर दो महीने के अंदर काम करने लगेगा. कॉल सेंटर का नंबर भी जल्द ही विभाग द्वारा जारी कर दिया जायेगा. इस नंबर पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की सेवाओं में म्युटेशन, जमाबंदी में सुधार, अतिक्रमण की शिकायतें या सुझाव दिया जा सकेगा. कॉल सेंटर में भूमि सर्वे से संबंधित किसी भी मामले के बारे में भी शिकायतें या सुझाव भी दिया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिया दिया गया है.

10101 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों की होगी बहाली

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री ने बताया कि राज्य में जल्द ही 10101 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों की बहाली हो जायेगी. इनकी बहाली होने के साथ ही बिहार के सभी जिलों में भूमि सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया जायेगा. वर्तमान में प्रथम चरण के 20 जिलों के 89 अंचलों में भूमि सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है. मार्च 2024 तक राज्य के करीब 5000 गांवों में भूमि सर्वेक्षण का काम पूर्ण हो जायेगा.

24 हजार भूमिहीनों को आवंटित की जाएगी जमीन

आलोक मेहता ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक लगभग 24 हजार वास रहित भूमिहीनों को आवास हेतु भूमि बसेरा-1 के तहत जमीन आवंटित कर दिया जायेगा. उसके बाद बसेरा-2 के सर्वे से प्राप्त भूमिहीनों को आवास की भूमि आवंटित की जायेगी. फिलहाल हल्का कर्मचारियों द्वारा मोबाईल एप के जरिये भूमिहीन परिवारों का बसेरा-2 के तहत सर्वेक्षण किया जा रहा है. बसेरा-2 से प्राप्त भूमिहीनों के बीच अगले वित्तीय वर्ष में वास के लिए भूमि का आवंटन किया जायेगा. यह विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में सरकार निजी जमीन भी खरीदकर भूमिहीनों में वितरित करेगी.

यहां मिला म्यूटेशन का सबसे अधिक लंबित कार्य

आलोक कुमार मेहता ने बताया कि म्यूटेशन का सबसे अधिक कार्य पटना, मुजफ्फरपुर, गया, अररिया में लंबित पाया गया है. ऐसे में अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इन जिलों में जाकर मामले की गंभीरता से जांच करें और दाषियों के खिलाफ कार्रवाई करें. इस अवसर पर विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा और सचिव जय सिंह भी उपस्थित थे.

राजस्व विभाग का कार्य ऑनलाइन होने से लोगों को हुई सुविधा

भूमि सुधार, राजस्व एवं गन्ना उद्योग मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि विभाग के ऑनलाइन होने की वजह से लोगों को काफी मदद मिल रही है. घर बैठे-बैद जमीन से संबधित कागजात ऑनलाइन मिल जा रहे हैं. कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं. उम्मीदए है कि जिस तरह से हमारा विभाग कार्य कर रहा है उससे लोगों की शिकायतें जल्द से जल्द दूर होगी. हमने विभाग के अधिकारियों को भूमि संबंधी विवाद का जल्द से जल्द निपटारा करने को कहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

7 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

7 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

8 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

14 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

14 घंटे ago